मत्ती 10:30
तुम्हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं। (लूका 12:7)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
But the very hairs of your head are all numbered.
In Context
31इसलिए, डरो नहीं; तुम बहुत गौरैयों से बढ़कर मूल्यवान हो। 1 यीशु को स्वीकार या अस्वीकार करना
Cross References
1 Samuel 14:45परन्तु लोगों ने शाऊल से कहा, “क्या योनातान मारा जाए, जिसने इस्राएलियों का ऐसा बड़ा छुटकारा किया है? ऐसा न होगा! यहोवा के जीवन की शपथ, उसके सिर का एक बाल भी भूमि पर गिरने न पाएगा; क्योंकि आज के दिन उसने परमेश्वर के साथ होकर काम किया है।” तब प्रजा के लोगों ने योनातान को बचा लिया, और वह मारा न गया। (मत्ती 10:30, लूका 21:18, प्रेरि. 27:34)
1 Kings 1:52सुलैमान ने कहा, “यदि वह भलमनसी दिखाए तो उसका एक बाल भी भूमि पर गिरने न पाएगा + 1:52 उसका एक बाल भी भूमि पर गिरने न पाएगा: अदोनिय्याह को क्षमा करने में सुलैमान की दया प्रशासनीय है क्योंकि सिंहासन ग्रहण करने के बाद राजा के लिये अन्य सब भाइयों की हत्या कर देना उनकी प्रथा थी।, परन्तु यदि उसमें दुष्टता पाई जाए, तो वह मारा जाएगा।”
Luke 21:18परन्तु तुम्हारे सिर का एक बाल भी बाँका न होगा + 21:18 तुम्हारे सिर का एक बाल भी बाँका न होगा: मतलब यह है कि वे किसी भी चोट से ग्रस्त नहीं होंगे, परमेश्वर अपने लोगों की रक्षा करेगा। । (मत्ती 10:30, लूका 12:7)