मत्ती 12:18
“देखो, यह मेरा सेवक है, जिसे मैंने चुना है; 1 मेरा प्रिय, जिससे मेरा मन प्रसन्न है: 1 मैं अपना आत्मा उस पर डालूँगा; 1 और वह अन्यजातियों को न्याय का समाचार देगा। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
17कि जो वचन यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था, वह पूरा हो: 1
19वह न झगड़ा करेगा, और न चिल्लाएगा; 1 और न बाजारों में कोई उसका शब्द सुनेगा। 1
Cross References
Psalms 89:19एक समय तूने अपने भक्त को दर्शन देकर बातें की; 1 और कहा, “मैंने सहायता करने का भार एक वीर पर रखा है, 1 और प्रजा में से एक को चुनकर बढ़ाया है। 1
Isaiah 32:15जब तक आत्मा ऊपर से हम पर उण्डेला न जाए, और जंगल फलदायक बारी न बने, और फलदायक बारी फिर वन न गिनी जाए।
Isaiah 49:1हे द्वीपों, मेरी और कान लगाकर सुनो; हे दूर-दूर के राज्यों के लोगों, ध्यान लगाकर मेरी सुनो! यहोवा ने मुझे गर्भ ही में से बुलाया, जब मैं माता के पेट में था, तब ही उसने मेरा नाम बताया। (यिर्म. 90:8, गला. 1:15)
Isaiah 52:13देखो, मेरा दास बुद्धि से काम करेगा, वह ऊँचा, महान और अति महान हो जाएगा। (यिर्म. 23:5)
Isaiah 59:20“याकूब में जो अपराध से मन फिराते हैं उनके लिये सिय्योन में एक छुड़ानेवाला आएगा,” यहोवा की यही वाणी है। (रोम. 11:26)
Isaiah 61:1प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है; क्योंकि यहोवा ने सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया और मुझे इसलिए भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूँ; कि बन्दियों के लिये स्वतंत्रता का और कैदियों के लिये छुटकारे का प्रचार करूँ; (मत्ती 11:5, प्रेरि. 10:38, मत्ती 5:3, प्रेरि. 26:18, लूका 4:18)