Matthew 26:13
मैं तुम से सच कहता हूँ, कि सारे जगत में जहाँ कहीं यह सुसमाचार प्रचार किया जाएगा, वहाँ उसके इस काम का वर्णन भी उसके स्मरण में किया जाएगा।” 1 यहूदा इस्करियोती का विश्वासघात
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
12उसने मेरी देह पर जो यह इत्र उण्डेला है, वह मेरे गाड़े जाने के लिये किया है।
14तब यहूदा इस्करियोती ने, जो बारह चेलों में से एक था, प्रधान याजकों के पास जाकर कहा,
Cross References
1 Samuel 2:30इसलिए इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, कि मैंने कहा तो था, कि तेरा घराना और तेरे मूलपुरुष का घराना मेरे सामने सदैव चला करेगा; परन्तु अब यहोवा की वाणी यह है, कि यह बात मुझसे दूर हो; क्योंकि जो मेरा आदर करें मैं उनका आदर करूँगा, और जो मुझे तुच्छ जानें वे छोटे समझे जाएँगे।
Psalms 112:6वह तो सदा तक अटल रहेगा; 1 धर्मी का स्मरण सदा तक बना रहेगा। 1
Matthew 24:14और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार + 24:14 सारे जगत में प्रचार: सभी (यहूदियों और अन्यजातियों दोनों) के साथ सुसमाचार बाँटना किया जाएगा, कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा। 1 महासंकट का आरम्भ
Mark 13:10पर अवश्य है कि पहले सुसमाचार सब जातियों में प्रचार किया जाए।
Mark 16:15और उसने उनसे कहा, “तुम सारे जगत में जाकर सारी सृष्टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो।
Romans 10:18परन्तु मैं कहता हूँ, “क्या उन्होंने नहीं सुना?” सुना तो सही क्योंकि लिखा है, 1 “उनके स्वर सारी पृथ्वी पर, 1 और उनके वचन जगत के छोर तक पहुँच गए हैं।” (भज. 19:4)