मत्ती 3:10
और अब कुल्हाड़ा पेड़ों की जड़ पर रखा हुआ है, इसलिए जो-जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में झोंका जाता है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
2 Samuel 23:7परन्तु जो पुरुष उनको छूए उसे लोहे 1 और भाले की छड़ से सुसज्जित होना चाहिये। 1 इसलिए वे अपने ही स्थान में आग से भस्म कर दिए जाएँगे।” 1 दाऊद के वीरों की नामावली
Psalms 80:15ये पौधा तूने अपने दाहिने हाथ से लगाया, 1 और जो लता की शाखा तूने अपने लिये दृढ़ की है। 1
Isaiah 5:2उसने उसकी मिट्टी खोदी और उसके पत्थर बीनकर उसमें उत्तम जाति की एक दाखलता लगाई; उसके बीच में उसने एक गुम्मट बनाया, और दाखरस के लिये एक कुण्ड भी खोदा; तब उसने दाख की आशा की, परन्तु उसमें निकम्मी दाखें ही लगीं।
Isaiah 61:3और सिय्योन के विलाप करनेवालों के सिर पर की राख दूर करके सुन्दर पगड़ी बाँध दूँ, कि उनका विलाप दूर करके हर्ष का तेल लगाऊँ और उनकी उदासी हटाकर यश का ओढ़ना ओढ़ाऊँ; जिससे वे धार्मिकता के बांज वृक्ष और यहोवा के लगाए हुए कहलाएँ और जिससे उसकी महिमा प्रगट हो। (भज. 45:7, 30:11, लूका 6:21)
Ezekiel 15:2“हे मनुष्य के सन्तान, सब वृक्षों में अंगूर की लता + 15:2 अंगूर की लता: यहाँ तुलना वास्तव में दाखलता और वृक्षों की नहीं उनकी लकड़ियों में है। की क्या श्रेष्ठता है? अंगूर की शाखा जो जंगल के पेड़ों के बीच उत्पन्न होती है, उसमें क्या गुण है?
Malachi 4:1“देखो, वह धधकते भट्ठे के समान दिन आता है, जब सब अभिमानी और सब दुराचारी लोग अनाज की खूँटी बन जाएँगे; और उस आनेवाले दिन में वे ऐसे भस्म हो जाएँगे कि न उनकी जड़ बचेगी और न उनकी शाखा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है। (2 थिस्स. 1:8)