मत्ती 8:20
यीशु ने उससे कहा, “लोमड़ियों के भट और आकाश के पक्षियों के बसेरे होते हैं; परन्तु मनुष्य के पुत्र + 8:20 मनुष्य के पुत्र: मनुष्य का पुत्र यीशु के सन्दर्भ में काम में लिया गया है, वह तो “मनुष्य का पुत्र”, इस उक्ति से प्रकट होता है कि यीशु मसीह है और वह तत्व में मनुष्य है। (यूह.1:14; 1यूह.4:2) के लिये सिर धरने की भी जगह नहीं है।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
19और एक शास्त्री ने पास आकर उससे कहा, “हे गुरु, जहाँ कहीं तू जाएगा, मैं तेरे पीछे-पीछे हो लूँगा।”
21एक और चेले ने उससे कहा, “हे प्रभु, मुझे पहले जाने दे, कि अपने पिता को गाड़ दूँ।” (1 राजा. 19:20,21)
Cross References
Psalms 40:17मैं तो दीन और दरिद्र हूँ, 1 तो भी प्रभु मेरी चिन्ता करता है। 1 तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है; 1 हे मेरे परमेश्वर विलम्ब न कर।
Psalms 84:3हे सेनाओं के यहोवा, हे मेरे राजा, और मेरे परमेश्वर, तेरी वेदियों में गौरैया ने अपना बसेरा 1 और शूपाबेनी ने घोंसला बना लिया है जिसमें वह अपने बच्चे रखे। 1
Psalms 109:22क्योंकि मैं दीन और दरिद्र हूँ, 1 और मेरा हृदय घायल हुआ है + 109:22 मेरा हृदय घायल हुआ है: मुझ में न तो साहस है, न ही शक्ति रही है। मैं युद्ध क्षेत्र में एक घायल सैनिक के सदृश्य हूँ। । 1
Daniel 7:13मैंने रात में स्वप्न में देखा, और देखो, मनुष्य के सन्तान सा कोई आकाश के बादलों समेत आ रहा था, और वह उस अति प्राचीन के पास पहुँचा, और उसको वे उसके समीप लाए। (प्रका. 14:14 मत्ती 26:64)
Matthew 12:32जो कोई मनुष्य के पुत्र के विरोध में कोई बात कहेगा, उसका यह अपराध क्षमा किया जाएगा, परन्तु जो कोई पवित्र आत्मा के विरोध में कुछ कहेगा, उसका अपराध न तो इस युग में और न ही आनेवाले युग में क्षमा किया जाएगा। 1 एक पेड़ अपने फल से पहचाना जाता हैं
Matthew 16:13यीशु कैसरिया फिलिप्पी + 16:13 कैसरिया फिलिप्पी: गलील के सागर के उत्तर में 25 मील और हेर्मोन पर्वत के आधार पर स्थित। के प्रदेश में आकर अपने चेलों से पूछने लगा, “लोग मनुष्य के पुत्र को क्या कहते हैं?”