मीका 3:9
हे याकूब के घराने के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियों, हे न्याय से घृणा करनेवालों और सब सीधी बातों को टेढ़ी-मेढ़ी करनेवालों, यह बात सुनो।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
10तुम सिय्योन को हत्या करके और यरूशलेम को कुटिलता करके दृढ़ करते हो।
Cross References
Exodus 3:16इसलिए अब जाकर इस्राएली पुरनियों को इकट्ठा कर, और उनसे कह, ‘तुम्हारे पूर्वज अब्राहम, इसहाक, और याकूब के परमेश्वर, यहोवा ने मुझे दर्शन देकर यह कहा है कि मैंने तुम पर और तुम से जो बर्ताव मिस्र में किया जाता है उस पर भी चित्त लगाया है;
Deuteronomy 27:19‘श्रापित हो वह जो परदेशी, अनाथ, या विधवा का न्याय बिगाड़े।’ तब सब लोग कहें, ‘आमीन।’
Psalms 58:1हे मनुष्यों, क्या तुम सचमुच धार्मिकता की बात बोलते हो? 1 और हे मनुष्य वंशियों क्या तुम सिधाई से न्याय करते हो? 1
Proverbs 17:23दुष्ट जन न्याय बिगाड़ने के लिये, 1 अपनी गाँठ से घूस निकालता है। 1
Jeremiah 5:28वे मोटे और चिकने हो गए हैं। बुरे कामों में वे सीमा को पार कर गए हैं; वे न्याय, विशेष करके अनाथों का न्याय नहीं चुकाते; इससे उनका काम सफल नहीं होता वे कंगालों का हक़ भी नहीं दिलाते।
Amos 5:7हे न्याय के बिगाड़नेवालों और धार्मिकता को मिट्टी में मिलानेवालो!