Proverbs 17:23
दुष्ट जन न्याय बिगाड़ने के लिये, 1 अपनी गाँठ से घूस निकालता है। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
A wicked man taketh a gift out of the bosom to pervert the ways of judgment.
In Context
22मन का आनन्द अच्छी औषधि है, 1 परन्तु मन के टूटने से हड्डियाँ सूख जाती हैं। 1
Cross References
Deuteronomy 16:19तुम न्याय न बिगाड़ना; तू न तो पक्षपात करना; और न तो घूस लेना, क्योंकि घूस बुद्धिमान की आँखें अंधी कर देती है, और धर्मियों की बातें पलट देती है।
1 Samuel 12:3मैं उपस्थित हूँ; इसलिए तुम यहोवा के सामने, और उसके अभिषिक्त के सामने मुझ पर साक्षी दो, कि मैंने किसका बैल ले लिया? या किसका गदहा ले लिया? या किस पर अंधेर किया? या किसको पीसा? या किसके हाथ से अपनी आँखें बन्द करने के लिये घूस लिया? बताओ, और मैं वह तुम को फेर दूँगा?” (प्रेरि. 20:33)
Proverbs 18:16भेंट मनुष्य के लिये मार्ग खोल देती है, 1 और उसे बड़े लोगों के सामने पहुँचाती है। 1
Isaiah 1:23तेरे हाकिम हठीले और चोरों से मिले हैं। वे सब के सब घूस खानेवाले और भेंट के लालची हैं। वे अनाथ का न्याय नहीं करते, और न विधवा का मुकद्दमा अपने पास आने देते हैं।
Ezekiel 22:12तुझ में हत्या करने के लिये उन्होंने घूस ली है, तूने ब्याज और सूद लिया और अपने पड़ोसियों को पीस-पीसकर अन्याय से लाभ उठाया; और मुझ को तूने भुला दिया है, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।
Micah 3:9हे याकूब के घराने के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियों, हे न्याय से घृणा करनेवालों और सब सीधी बातों को टेढ़ी-मेढ़ी करनेवालों, यह बात सुनो।