नहेम्याह 2:19
यह सुनकर होरोनी सम्बल्लत और तोबियाह नामक कर्मचारी जो अम्मोनी था, और गेशेम नामक एक अरबी, हमें उपहास में उड़ाने लगे; और हमें तुच्छ जानकर कहने लगे, “यह तुम क्या काम करते हो। क्या तुम राजा के विरुद्ध बलवा करोगे?”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Ezra 4:15तेरे पुरखाओं के इतिहास की पुस्तक में खोज की जाए; तब इतिहास की पुस्तक में तू यह पाकर जान लेगा कि वह नगर बलवा करनेवाला और राजाओं और प्रान्तों की हानि करनेवाला है, और प्राचीनकाल से उसमें बलवा मचता आया है। इसी कारण वह नगर नष्ट भी किया गया था।
Nehemiah 4:1जब सम्बल्लत ने सुना कि यहूदी लोग शहरपनाह को बना रहे हैं, तब उसने बुरा माना, और बहुत रिसियाकर यहूदियों को उपहास में उड़ाने लगा।
Nehemiah 6:6जिसमें यह लिखा था, “जाति-जाति के लोगों में यह कहा जाता है, और गेशेम भी यही बात कहता है, कि तुम्हारी और यहूदियों की मनसा बलवा करने की है, और इस कारण तू उस शहरपनाह को बनवाता है; और तू इन बातों के अनुसार उनका राजा बनना चाहता है।
Job 30:1“परन्तु अब जिनकी आयु मुझसे कम है + 30:1 जिनकी आयु मुझसे कम है जो मुझसे छोटे हैं, वे मेरी हँसी करते हैं, 1 वे जिनके पिताओं को मैं अपनी भेड़-बकरियों के कुत्तों के काम के योग्य भी न जानता था। 1
Psalms 79:4पड़ोसियों के बीच हमारी नामधराई हुई; 1 चारों ओर के रहनेवाले हम पर हँसते, और ठट्ठा करते हैं। 1
Psalms 80:7हे सेनाओं के परमेश्वर, हमको ज्यों के त्यों कर दे; 1 और अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका, 1 तब हमारा उद्धार हो जाएगा। 1