नहेम्याह 2:3
मैंने राजा से कहा, “राजा सदा जीवित रहे! जब वह नगर जिसमें मेरे पुरखाओं की कब्रें हैं, उजाड़ पड़ा है और उसके फाटक जले हुए हैं, तो मेरा मुँह क्यों न उतरे?”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Kings 1:31तब बतशेबा ने भूमि पर मुँह के बल गिर राजा को दण्डवत् करके कहा, “मेरा प्रभु राजा दाऊद सदा तक जीवित रहे!”
2 Chronicles 28:27अन्त में आहाज मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उसको यरूशलेम नगर में मिट्टी दी गई, परन्तु वह इस्राएल के राजाओं के कब्रिस्तान में पहुँचाया न गया। और उसका पुत्र हिजकिय्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Nehemiah 1:3उन्होंने मुझसे कहा, “जो बचे हुए लोग बँधुआई से छूटकर उस प्रान्त में रहते हैं, वे बड़ी दुर्दशा में पड़े हैं, और उनकी निन्दा होती है; क्योंकि यरूशलेम की शहरपनाह टूटी हुई + 1:3 यरूशलेम की शहरपनाह टूटी हुई: शहरपनाह के पुनर्निर्माण का कार्य सूडो स्मेरदिस के समय में रुकवा दिया गया था। (एज्रा 4:12-24) वह अब भी खण्डहर ही था। अश्शूरों की मूर्तिकला से विदित होता है कि नगर द्वार जला देना उस समय का एक आम प्रचलन था।, और उसके फाटक जले हुए हैं।”
Psalms 38:7क्योंकि मेरी कमर में जलन है, 1 और मेरे शरीर में आरोग्यता नहीं। 1
Psalms 102:15इसलिए जाति-जाति यहोवा के नाम का भय मानेंगी, 1 और पृथ्वी के सब राजा तेरे प्रताप से डरेंगे। 1
Lamentations 2:9उसके फाटक भूमि में धस गए हैं, उनके बेंड़ों को उसने तोड़कर नाश किया। 1 उसके राजा और हाकिम अन्यजातियों में रहने के कारण व्यवस्थारहित हो गए हैं, 1 और उसके भविष्यद्वक्ता यहोवा से दर्शन नहीं पाते हैं। 1