गिनती 1:32
यूसुफ के वंश में से एप्रैम के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
31और जबूलून के गोत्र के गिने हुए पुरुष सत्तावन हजार चार सौ थे।
33और एप्रैम गोत्र के गिने हुए पुरुष साढ़े चालीस हजार थे।
Cross References
Genesis 30:24इसलिए उसने यह कहकर उसका नाम यूसुफ रखा, “परमेश्वर मुझे एक पुत्र और भी देगा।” 1 याकूब का लाबान के साथ समझौता
Genesis 39:1जब यूसुफ मिस्र में पहुँचाया गया, तब पोतीपर नामक एक मिस्री ने, जो फ़िरौन का हाकिम, और अंगरक्षकों का प्रधान था, उसको इश्माएलियों के हाथ से जो उसे वहाँ ले गए थे, मोल लिया।
Genesis 48:1इन बातों के पश्चात् किसी ने यूसुफ से कहा, “सुन, तेरा पिता बीमार है।” तब वह मनश्शे और एप्रैम नामक अपने दोनों पुत्रों को संग लेकर उसके पास चला।
Genesis 49:22यूसुफ बलवन्त लता की एक शाखा है, 1 वह सोते के पास लगी हुई फलवन्त लता की एक शाखा है; 1 उसकी डालियाँ दीवार पर से चढ़कर फैल जाती हैं। 1
Numbers 26:35एप्रैम के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् शूतेलह, जिससे शूतेलहियों का कुल चला; और बेकेर, जिससे बेकेरियों का कुल चला; और तहन जिससे तहनियों का कुल चला।