Numbers 17:8
दूसरे दिन मूसा साक्षीपत्र के तम्बू में गया; तो क्या देखा, कि हारून की छड़ी जो लेवी के घराने के लिये थी उसमें कलियाँ फूट निकली, उसमें कलियाँ लगीं, और फूल भी फूले, और पके बादाम भी लगे हैं + 17:8 पके बादाम भी लगे हैं: शीघ्रता और निश्चितता जिससे परमेश्वर उद्देश्य पूर्ण होते हैं परमेश्वर की इच्छा पर। ।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
7उन छड़ियों को मूसा ने साक्षीपत्र के तम्बू में यहोवा के सामने रख दिया।
Cross References
Genesis 40:10और उस दाखलता में तीन डालियाँ हैं; और उसमें मानो कलियाँ लगीं हैं, और वे फूलीं और उसके गुच्छों में दाख लगकर पक गई।
Psalms 110:2तेरे पराक्रम का राजदण्ड यहोवा सिय्योन से बढ़ाएगा। 1 तू अपने शत्रुओं के बीच में शासन कर। 1
Song of Solomon 2:3जैसे सेब का वृक्ष जंगल के वृक्षों के बीच में, 1 वैसे ही मेरा प्रेमी जवानों के बीच में है। 1 मैं उसकी छाया में हर्षित होकर बैठ गई, 1 और उसका फल मुझे खाने में मीठा लगा। (प्रका. 22:1,2) 1
Ezekiel 17:24तब मैदान के सब वृक्ष जान लेंगे कि मुझ यहोवा ही ने ऊँचे वृक्ष को नीचा और नीचे वृक्ष को ऊँचा किया, हरे वृक्ष को सूखा दिया, और सूखे वृक्ष को हरा भरा कर दिया। मुझ यहोवा ही ने यह कहा और वैसा ही कर भी दिया है।”
Ezekiel 19:14उसकी शाखाओं की टहनियों में से आग निकली + 19:14 आग निकली: सिदकिय्याह अबीमेलेक के सदृश्य उसकी प्रजा का विनाशक एवं अपहर्ता था। , जिससे उसके फल भस्म हो गए, और प्रभुता करने के योग्य राजदण्ड के लिये उसमें अब कोई मोटी टहनी न रही।” यही विलापगीत है, और यह विलापगीत बना रहेगा।
Hebrews 9:4उसमें सोने की धूपदानी, और चारों ओर सोने से मढ़ा हुआ वाचा का सन्दूक और इसमें मन्ना से भरा हुआ सोने का मर्तबान और हारून की छड़ी जिसमें फूल फल आ गए थे और वाचा की पटियाँ थीं। (निर्ग. 16:33, निर्ग. 25:10-16, निर्ग. 30:1-6, गिन. 17:8-10, व्यव. 10:3,5)