Numbers 23:21
उसने याकूब में अनर्थ नहीं पाया; 1 और न इस्राएल में अन्याय देखा है। 1 उसका परमेश्वर यहोवा उसके संग है, 1 और उनमें राजा की सी ललकार होती है। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
20देख, आशीर्वाद ही देने की आज्ञा मैंने पाई है: 1 वह आशीष दे चुका है, और मैं उसे नहीं पलट सकता। 1
22उनको मिस्र में से परमेश्वर ही निकाले लिए आ रहा है, 1 वह तो जंगली साँड़ के समान बल रखता है। 1
Cross References
Exodus 13:21और यहोवा उन्हें दिन को मार्ग दिखाने के लिये बादल के खम्भे में, और रात को उजियाला देने के लिये आग के खम्भे + 13:21 आग के खम्भे: इस चिन्ह के द्वारा परमेश्वर ने स्वयं को उनके अगुए और प्रधान के रूप में प्रगट किया। में होकर उनके आगे-आगे चला करता था, जिससे वे रात और दिन दोनों में चल सके।
Exodus 33:14यहोवा ने कहा, “मैं आप चलूँगा और तुझे विश्राम दूँगा।”
Leviticus 9:24और यहोवा के सामने से आग निकली चर्बी सहित होमबलि को वेदी पर भस्म कर दिया; इसे देखकर जनता ने जय जयकार का नारा लगाया, और अपने-अपने मुँह के बल गिरकर दण्डवत् किया।
Numbers 16:3और वे मूसा और हारून के विरुद्ध उठ खड़े हुए, और उनसे कहने लगे, “तुम ने बहुत किया, अब बस करो; क्योंकि सारी मण्डली का एक-एक मनुष्य पवित्र है + 16:3 सारी मण्डली का एक-एक मनुष्य पवित्र है: कोरह का उद्देश्य लेवियों और जन साधारण में अन्तर समाप्त करना नहीं था, वरन् स्वयं के लिए और अपने परिजनों के लिए पुरोहितीय उपाधि जीतना था।, और यहोवा उनके मध्य में रहता है; इसलिए तुम यहोवा की मण्डली में ऊँचे पदवाले क्यों बन बैठे हो?”
Judges 6:13गिदोन ने उससे कहा, “हे मेरे प्रभु, विनती सुन, यदि यहोवा हमारे संग होता, तो हम पर यह सब विपत्ति क्यों पड़ती? और जितने आश्चर्यकर्मों का वर्णन हमारे पुरखा यह कहकर करते थे, ‘क्या यहोवा हमको मिस्र से छुड़ा नहीं लाया,’ वे कहाँ रहे? अब तो यहोवा ने हमको त्याग दिया, और मिद्यानियों के हाथ कर दिया है।”
2 Chronicles 13:12देखो, हमारे संग हमारा प्रधान परमेश्वर है, और उसके याजक तुम्हारे विरुद्ध साँस बाँधकर फूँकने को तुरहियां लिये हुए भी हमारे साथ हैं। हे इस्राएलियों अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा से मत लड़ो, क्योंकि तुम सफल न होगे।”