गिनती 28:15
और एक बकरा पापबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाया जाए; यह नित्य होमबलि और उसके अर्घ के अलावा चढ़ाया जाए। 1 फसह के पर्व के बलिदान
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 4:23और उसका पाप उस पर प्रगट हो जाए, तो वह एक निर्दोष बकरा बलिदान करने के लिये ले आए;
Leviticus 16:16और वह इस्राएलियों की भाँति-भाँति की अशुद्धता, और अपराधों, और उनके सब पापों के कारण पवित्रस्थान के लिये प्रायश्चित करे; और मिलापवाले तम्बू जो उनके संग उनकी भाँति-भाँति की अशुद्धता के बीच रहता है + 16:16 बीच रहता है: सर्वाधिक पवित्र पार्थिव वस्तु जो मनुष्य की प्रकृति के सम्पर्क में आई उसे समय समय शोधन की आवश्यकता थी और वह पापबलि के रक्त से पवित्र की जाती थी जो परमेश्वर की उपस्थिति में लाई गई। उसके लिये भी वह वैसा ही करे।
Numbers 28:3और तू उनसे कह: जो-जो तुम्हें यहोवा के लिये चढ़ाना होगा वे ये हैं; अर्थात् नित्य होमबलि के लिये एक-एक वर्ष के दो निर्दोष भेड़ी के नर बच्चे प्रतिदिन चढ़ाया करना।
Numbers 28:22और एक बकरा भी पापबलि करके चढ़ाना, जिससे तुम्हारे लिये प्रायश्चित हो।
Numbers 29:5और एक बकरा भी पापबलि करके चढ़ाना, जिससे तुम्हारे लिये प्रायश्चित हो।
Romans 8:3क्योंकि जो काम व्यवस्था शरीर के कारण दुर्बल होकर न कर सकी + 8:3 जो काम व्यवस्था शरीर .... न कर सकी: परमेश्वर की व्यवस्था, नैतिक व्यवस्था। यह पाप और दण्ड से मुक्त नहीं कर सकी।, उसको परमेश्वर ने किया, अर्थात् अपने ही पुत्र को पापमय शरीर की समानता में, और पाप के बलिदान होने के लिये भेजकर, शरीर में पाप पर दण्ड की आज्ञा दी।