Numbers 32:23
और यदि तुम ऐसा न करो, तो यहोवा के विरुद्ध पापी ठहरोगे; और जान रखो कि तुम को तुम्हारा पाप लगेगा + 32:23 तुम को तुम्हारा पाप लगेगा: मूसा के कहने का अर्थ था कि उनका पाप अन्ततः अपने साथ दण्ड भी लाएगा। ।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 44:16यहूदा ने कहा, “हम लोग अपने प्रभु से क्या कहें? हम क्या कहकर अपने को निर्दोष ठहराएँ? परमेश्वर ने तेरे दासों के अधर्म को पकड़ लिया है। हम, और जिसके पास कटोरा निकला वह भी, हम सब के सब अपने प्रभु के दास ही हैं।”
Deuteronomy 28:15“परन्तु यदि तू अपने परमेश्वर यहोवा की बात न सुने, और उसकी सारी आज्ञाओं और विधियों के पालन करने में जो मैं आज सुनाता हूँ चौकसी नहीं करेगा, तो ये सब श्राप तुझ पर आ पड़ेंगे।
1 Kings 2:32और यहोवा उसके सिर वह खून लौटा देगा क्योंकि उसने मेरे पिता दाऊद के बिना जाने अपने से अधिक धर्मी और भले दो पुरुषों पर, अर्थात् इस्राएल के प्रधान सेनापति नेर के पुत्र अब्नेर और यहूदा के प्रधान सेनापति येतेर के पुत्र अमासा पर टूटकर उनको तलवार से मार डाला था।
Psalms 90:8तूने हमारे अधर्म के कामों को अपने सम्मुख, 1 और हमारे छिपे हुए पापों को अपने मुख की ज्योति में रखा है + 90:8 तूने हमारे अधर्म के कामों को अपने सम्मुख रखा है: तूने उनको सूचीबद्ध किया है, या उन्हें दृष्टि में उभारा है हमारा विनाश करने के लिए अपने मन में एक कारण स्वरूप। । 1
Psalms 140:11बकवादी पृथ्वी पर स्थिर नहीं होने का; 1 उपद्रवी पुरुष को गिराने के लिये बुराई उसका पीछा करेगी। 1
Proverbs 24:16क्योंकि धर्मी चाहे सात बार गिरे तो भी उठ खड़ा होता है; 1 परन्तु दुष्ट लोग विपत्ति में गिरकर पड़े ही रहते हैं। 1