फिलेमोन 1:9
तो भी मुझ बूढ़े पौलुस को जो अब मसीह यीशु के लिये कैदी हूँ, यह और भी भला जान पड़ा कि प्रेम से विनती करूँ।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
8इसलिए यद्यपि मुझे मसीह में बड़ा साहस है, कि जो बात ठीक है, उसकी आज्ञा तुझे दूँ।
10मैं अपने बच्चे उनेसिमुस के लिये जो मुझसे मेरी कैद में जन्मा है तुझ से विनती करता हूँ।
Cross References
Judges 21:22और जब उनके पिता या भाई हमारे पास झगड़ने को आएँगे, तब हम उनसे कहेंगे, ‘अनुग्रह करके उनको हमें दे दो, क्योंकि लड़ाई के समय हमने उनमें से एक-एक के लिये स्त्री नहीं बचाई; और तुम लोगों ने तो उनका विवाह नहीं किया, नहीं तो तुम अब दोषी ठहरते।’”
Psalms 71:18इसलिए हे परमेश्वर जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ 1 और मेरे बाल पक जाएँ, तब भी तू मुझे न छोड़, 1 जब तक मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को 1 तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होनेवालों को तेरा पराक्रम सुनाऊँ। 1
Isaiah 46:4तुम्हारे बुढ़ापे में भी मैं वैसा ही बना रहूँगा और तुम्हारे बाल पकने के समय तक तुम्हें उठाए रहूँगा। मैंने तुम्हें बनाया और तुम्हें लिए फिरता रहूँगा; मैं तुम्हें उठाए रहूँगा और छुड़ाता भी रहूँगा।
2 Corinthians 5:20इसलिए हम मसीह के राजदूत हैं; मानो परमेश्वर हमारे द्वारा समझाता है: हम मसीह की ओर से निवेदन करते हैं, कि परमेश्वर के साथ मेल मिलाप कर लो। (इफि. 6:10, मला. 2:7)
Ephesians 3:1इसी कारण + 3:1 इसी कारण: इस सिद्धान्त के उपदेश के कारण; अर्थात् वह सिद्धान्त सुसमाचार था जो अन्यजातियों में प्रचार किया जाना है। मैं पौलुस जो तुम अन्यजातियों के लिये मसीह यीशु का बन्दी हूँ
Philemon 1:1पौलुस की ओर से जो मसीह यीशु का कैदी + 1:1 मसीह यीशु का कैदी: यीशु मसीह के कारण में रोम में एक कैदी के रूप में। है, और भाई तीमुथियुस की ओर से हमारे प्रिय सहकर्मी फिलेमोन,