Proverbs 1:12
हम उन्हें जीवित निगल जाए, जैसे अधोलोक स्वस्थ लोगों को निगल जाता है, 1 और उन्हें कब्र में पड़े मृतकों के समान बना दें। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Let us swallow them up alive as the grave; and whole, as those that go down into the pit:
In Context
11यदि वे कहें, “हमारे संग चल, 1 कि हम हत्या करने के लिये घात लगाएँ, हम निर्दोषों पर वार करें; 1
13हमको सब प्रकार के अनमोल पदार्थ मिलेंगे, 1 हम अपने घरों को लूट से भर लेंगे; 1
Cross References
Numbers 26:10और जब उन ढाई सौ मनुष्यों के आग में भस्म हो जाने से वह मण्डली मिट गई, उसी समय पृथ्वी ने मुँह खोलकर कोरह समेत इनको भी निगल लिया; और वे एक दृष्टान्त ठहरे।
Psalms 28:1हे यहोवा, मैं तुझी को पुकारूँगा; 1 हे मेरी चट्टान, मेरी पुकार अनसुनी न कर, 1 ऐसा न हो कि तेरे चुप रहने से 1 मैं कब्र में पड़े हुओं के समान हो जाऊँ जो पाताल में चले जाते हैं + 28:1 जो पाताल में चले जाते हैं: मृतकों के सदृश्य तनाव और निराशा से ग्रस्त होकर मर जाऊँ। । 1
Psalms 56:1हे परमेश्वर, मुझ पर दया कर, क्योंकि मनुष्य मुझे निगलना चाहते हैं; 1 वे दिन भर लड़कर मुझे सताते हैं। 1
Psalms 124:3तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते + 124:3 वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते: अर्थात्, वे ऐसे नष्ट हो जाते जैसे निगल लिए गए हों अर्थात् सम्पूर्ण विनाश हो जाता। , 1 जब उनका क्रोध हम पर भड़का था, 1
Jeremiah 51:34“बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने मुझ को खा लिया, मुझ को पीस डाला; उसने मुझे खाली बर्तन के समान कर दिया, उसने मगरमच्छ के समान मुझ को निगल लिया है; और मुझ को स्वादिष्ट भोजन जानकर अपना पेट मुझसे भर लिया है, उसने मुझ को जबरन निकाल दिया है।”
Lamentations 2:16तेरे सब शत्रुओं ने तुझ पर मुँह पसारा है, 1 वे ताली बजाते और दाँत पीसते हैं, वे कहते हैं, हम उसे निगल गए हैं! 1 जिस दिन की बाट हम जोहते थे, वह यही है, 1 वह हमको मिल गया, हम उसको देख चुके हैं! 1