Proverbs 11:24
ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, फिर भी उनकी बढ़ती ही होती है; 1 और ऐसे भी हैं जो यथार्थ से कम देते हैं, और इससे उनकी घटती ही होती है। (2 कुरि. 9:6) 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
23धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है; 1 परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है। 1
25उदार प्राणी हष्ट-पुष्ट हो जाता है, 1 और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी। 1
Cross References
Deuteronomy 15:10तू उसको अवश्य देना, और उसे देते समय तेरे मन को बुरा न लगे; क्योंकि इसी बात के कारण तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे सब कामों में जिनमें तू अपना हाथ लगाएगा तुझे आशीष देगा।
Psalms 112:9उसने उदारता से दरिद्रों को दान दिया + 112:9 उसने उदारता से दरिद्रों को दान दिया: वह उदार है वह मुक्त हस्त दान देता है। वह आवश्यकता ग्रस्त और अभागों में बाँट देता है।, 1 उसका धर्म सदा बना रहेगा; 1 और उसका सींग आदर के साथ ऊँचा किया जाएगा। (2 कुरि. 9:9) 1
Proverbs 19:17जो कंगाल पर अनुग्रह करता है, वह यहोवा को उधार देता है, 1 और वह अपने इस काम का प्रतिफल पाएगा। (मत्ती 25:40) 1
Ecclesiastes 11:1अपनी रोटी जल के ऊपर डाल दे, क्योंकि बहुत दिन के बाद तू उसे फिर पाएगा।
Haggai 1:6तुम ने बहुत बोया परन्तु थोड़ा काटा; तुम खाते हो, परन्तु पेट नहीं भरता; तुम पीते हो, परन्तु प्यास नहीं बुझती; तुम कपड़े पहनते हो, परन्तु गरमाते नहीं; और जो मजदूरी कमाता है, वह अपनी मजदूरी की कमाई को छेदवाली थैली में रखता है।
Haggai 2:16उन दिनों में जब कोई अन्न के बीस नपुओं की आशा से जाता, तब दस ही पाता था, और जब कोई दाखरस के कुण्ड के पास इस आशा से जाता कि पचास बर्तन भर निकालें, तब बीस ही निकलते थे।