Proverbs 12:6
दुष्टों की बातचीत हत्या करने के लिये घात लगाने के समान होता है, 1 परन्तु सीधे लोग अपने मुँह की बात के द्वारा छुड़ानेवाले होते हैं। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
5धर्मियों की कल्पनाएँ न्याय ही की होती हैं, 1 परन्तु दुष्टों की युक्तियाँ छल की हैं। 1
7जब दुष्ट लोग उलटे जाते हैं तब वे रहते ही नहीं, 1 परन्तु धर्मियों का घर स्थिर रहता है। 1
Cross References
2 Samuel 17:1फिर अहीतोपेल ने अबशालोम से कहा, “मुझे बारह हजार पुरुष छाँटने दे, और मैं उठकर आज ही रात को + 17:1 आज ही रात को: जिस रात दाऊद बचकर भागा और अबशालोम ने यरूशलेम प्रवेश किया। दाऊद का पीछा करूँगा।
Esther 7:4क्योंकि मैं और मेरी जाति के लोग बेच डाले गए हैं, और हम सब घात और नाश किए जानेवाले हैं। यदि हम केवल दास-दासी हो जाने के लिये बेच डाले जाते, तो मैं चुप रहती; चाहे उस दशा में भी वह विरोधी राजा की हानि भर न सकता।”
Proverbs 14:3मूर्ख के मुँह में गर्व का अंकुर है + 14:3 मूर्ख के मुँह में गर्व का अंकुर है: अर्थात् मूर्ख की बोली में दिखाया गया घमण्ड एक छड़ी के रूप में है जिसके द्वारा वह अन्यों को और स्वयं को भी मार गिराता है।, 1 परन्तु बुद्धिमान लोग अपने वचनों के द्वारा रक्षा पाते हैं। 1
Jeremiah 5:26मेरी प्रजा में दुष्ट लोग पाए जाते हैं; जैसे चिड़ीमार ताक में रहते हैं, वैसे ही वे भी घात लगाए रहते हैं। वे फंदा लगाकर मनुष्यों को अपने वश में कर लेते हैं।
Acts 23:12जब दिन हुआ, तो यहूदियों ने एका किया, और शपथ खाई कि जब तक हम पौलुस को मार न डालें, यदि हम खाएँ या पीएँ तो हम पर धिक्कार।
Acts 25:3और उससे विनती करके उसके विरोध में यह चाहा कि वह उसे यरूशलेम में बुलवाए, क्योंकि वे उसे रास्ते ही में मार डालने की घात + 25:3 घात: यह वही है, वे मार्ग में प्रतिक्षा करेगा, या यात्रा में उनकी जान लेने के लिए वे हत्यारों के जत्थों के साथ होगा। लगाए हुए थे।