Proverbs 14:28
राजा की महिमा प्रजा की बहुतायत से होती है, 1 परन्तु जहाँ प्रजा नहीं, वहाँ हाकिम नाश हो जाता है। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
27यहोवा का भय मानना, जीवन का सोता है, 1 और उसके द्वारा लोग मृत्यु के फंदों से बच जाते हैं। 1
Cross References
Exodus 1:12पर ज्यों-ज्यों वे उनको दुःख देते गए त्यों-त्यों वे बढ़ते और फैलते चले गए; इसलिए वे इस्राएलियों से अत्यन्त डर गए।
2 Samuel 24:3योआब ने राजा से कहा, “प्रजा के लोग कितने भी क्यों न हों, तेरा परमेश्वर यहोवा उनको सौ गुणा बढ़ा दे, और मेरा प्रभु राजा इसे अपनी आँखों से देखने भी पाए; परन्तु, हे मेरे प्रभु, हे राजा, यह बात तू क्यों चाहता है?”
1 Kings 20:27और इस्राएली भी इकट्ठे किए गए, और उनके भोजन की तैयारी हुई; तब वे उनका सामना करने को गए, और इस्राएली उनके सामने डेरे डालकर बकरियों के दो छोटे झुण्ड से देख पड़े, परन्तु अरामियों से देश भर गया।
2 Kings 13:7अराम के राजा ने यहोआहाज की सेना में से केवल पचास सवार, दस रथ, और दस हजार प्यादे छोड़ दिए थे; क्योंकि उसने उनको नाश किया, और रौंद रौंदकर के धूल में मिला दिया था।