Proverbs 19:11
जो मनुष्य बुद्धि से चलता है वह विलम्ब से क्रोध करता है, 1 और अपराध को भुलाना उसको शोभा देता है। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
The discretion of a man deferreth his anger; and it is his glory to pass over a transgression.
In Context
10जब सुख में रहना मूर्ख को नहीं फबता, 1 तो हाकिमों पर दास का प्रभुता करना कैसे फबे! 1
12राजा का क्रोध सिंह की गर्जन के समान है, 1 परन्तु उसकी प्रसन्नता घास पर की ओस के तुल्य होती है। 1
Cross References
Proverbs 12:16मूर्ख की रिस तुरन्त प्रगट हो जाती है + 12:16 मूर्ख की रिस तुरन्त प्रगट हो जाती है: “मूर्ख” अपना क्रोध रोक नहीं पाता है, वह उसी “पल” उसी दिन उसे प्रगट कर देता है। समझदार मनुष्य जानता है कि निन्दा और लज्जा पर क्रोध तुरन्त प्रगट करने से और अधिक कटाक्ष किए जाएँगे। , 1 परन्तु विवेकी मनुष्य अपमान को अनदेखा करता है। 1
Proverbs 15:18क्रोधी पुरुष झगड़ा मचाता है, 1 परन्तु जो विलम्ब से क्रोध करनेवाला है, वह मुकद्दमों को दबा देता है। 1
Proverbs 17:14झगड़े का आरम्भ बाँध के छेद के समान है, 1 झगड़ा बढ़ने से पहले उसको छोड़ देना उचित है। 1
Proverbs 20:22मत कह, “मैं बुराई का बदला लूँगा;” 1 वरन् यहोवा की बाट जोहता रह, वह तुझको छुड़ाएगा। (1 थिस्स. 5:15) 1
Matthew 5:44परन्तु मैं तुम से यह कहता हूँ, कि अपने बैरियों से प्रेम रखो और अपने सतानेवालों के लिये प्रार्थना करो। (रोम. 12:14)
Romans 12:18जहाँ तक हो सके, तुम भरसक सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो + 12:18 मेल मिलाप रखो: इस अभिव्यक्ति का यह तात्पर्य हैं कि यह हमेशा नहीं किया जा सकता है। फिर भी यह इच्छा होनी चाहिए।।