Proverbs 22:11
जो मन की शुद्धता से प्रीति रखता है, 1 और जिसके वचन मनोहर होते हैं, राजा उसका मित्र होता है। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
He that loveth pureness of heart, for the grace of his lips the king shall be his friend.
In Context
10ठट्ठा करनेवाले को निकाल दे, तब झगड़ा मिट जाएगा, 1 और वाद-विवाद और अपमान दोनों टूट जाएँगे। 1
12यहोवा ज्ञानी पर दृष्टि करके, उसकी रक्षा करता है, 1 परन्तु विश्वासघाती की बातें उलट देता है। 1
Cross References
Genesis 41:39फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “परमेश्वर ने जो तुझे इतना ज्ञान दिया है, कि तेरे तुल्य कोई समझदार और बुद्धिमान नहीं;
Ezra 7:6यही एज्रा मूसा की व्यवस्था के विषय जिसे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने दी थी, निपुण शास्त्री था। उसके परमेश्वर यहोवा की कृपादृष्टि जो उस पर रही, इसके कारण राजा ने उसका मुँह माँगा वर दे दिया।
Esther 10:3यहूदी मोर्दकै, क्षयर्ष राजा ही के बाद था + 10:3 यहूदी मोर्दकै, क्षयर्ष राजा ही के बाद था: राजा के बाद दूसरा स्थान मोर्दकै का था और वह क्षयर्ष के अन्त समय तक उसका वांछित सेवक था।, और यहूदियों की दृष्टि में बड़ा था, और उसके सब भाई उससे प्रसन्न थे, क्योंकि वह अपने लोगों की भलाई की खोज में रहा करता था और अपने सब लोगों से शान्ति की बातें कहा करता था।
Psalms 101:6मेरी आँखें देश के विश्वासयोग्य लोगों पर लगी रहेंगी कि वे मेरे संग रहें; 1 जो खरे मार्ग पर चलता है वही मेरा सेवक होगा। 1
Proverbs 16:13धर्म की बात बोलनेवालों से राजा प्रसन्न होता है, 1 और जो सीधी बातें बोलता है, उससे वह प्रेम रखता है। 1
Daniel 3:30तब राजा ने बाबेल के प्रान्त में शद्रक, मेशक, अबेदनगो का पद और ऊँचा किया।