The Bible Software
bible.softwareProverbsProverbs 28 › Proverbs 28:12

Proverbs 28:12

जब धर्मी लोग जयवन्त होते हैं, तब बड़ी शोभा होती है; 1 परन्तु जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं, तब मनुष्य अपने आपको छिपाता है। 1

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

When righteous men do rejoice, there is great glory: but when the wicked rise, a man is hidden.

In Context

11धनी पुरुष अपनी दृष्टि में बुद्धिमान होता है, 1 परन्तु समझदार कंगाल उसका मर्म समझ लेता है। 1

13जो अपने अपराध छिपा रखता है, उसका कार्य सफल नहीं होता, 1 परन्तु जो उनको मान लेता और छोड़ भी देता है, 1 उस पर दया की जाएगी। (1 यूह. 1:9) 1

Read all of Proverbs 28

Cross References

1 Samuel 24:11फिर, हे मेरे पिता + 24:11 हे मेरे पिता: एक कनिष्ट एवं दीन व्यक्ति द्वारा सम्मान का संबोधन।, देख, अपने बागे की छोर मेरे हाथ में देख; मैंने तेरे बागे की छोर तो काट ली, परन्तु तुझे घात न किया; इससे निश्चय करके जान ले, कि मेरे मन में कोई बुराई या अपराध का सोच नहीं है। मैंने तेरे विरुद्ध कोई अपराध नहीं किया, परन्तु तू मेरे प्राण लेने को मानो उसका अहेर करता रहता है।

1 Kings 18:13क्या मेरे प्रभु को यह नहीं बताया गया, कि जब ईजेबेल यहोवा के नबियों को घात करती थी तब मैंने क्या किया? कि यहोवा के नबियों में से एक सौ लेकर पचास-पचास करके गुफाओं में छिपा रखा, और उन्हें अन्न जल देकर पालता रहा।

1 Chronicles 15:25दाऊद और इस्राएलियों के पुरनिये और सहस्त्रपति सब मिलकर यहोवा की वाचा का सन्दूक ओबेदेदोम के घर से आनन्द के साथ ले आने के लिए गए।

1 Chronicles 29:20तब दाऊद ने सारी सभा से कहा, “तुम अपने परमेश्वर यहोवा का धन्यवाद करो।” तब सभा के सब लोगों ने अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा का धन्यवाद किया, और अपना-अपना सिर झुकाकर यहोवा को और राजा को दण्डवत् किया। 1 सुलैमान का राज्याभिषेक

2 Chronicles 30:22जितने लेवीय यहोवा का भजन बुद्धिमानी के साथ करते थे, उनको हिजकिय्याह ने शान्ति के वचन कहे। इस प्रकार वे मेलबलि चढ़ाकर और अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा के सम्मुख अंगीकार करते रहे और उस नियत पर्व के सातों दिन तक खाते रहे। 1 फसह का दूसरी बार मनाया जाना

Esther 8:16और यहूदियों को आनन्द और हर्ष हुआ और उनकी बड़ी प्रतिष्ठा हुई।

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)Biblia Cornilescu (Română)

Study Proverbs 28:12

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
← Proverbs 28:11Proverbs 28Proverbs 28:13 →