Proverbs 29:12
जब हाकिम झूठी बात की ओर कान लगाता है, 1 तब उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं + 29:12 उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं: वे जानते हैं कि किस बात से प्रसन्नता होगी, वे दूसरों की बुराई करनेवाले बन जाते है।। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
If a ruler hearken to lies, all his servants are wicked.
In Context
11मूर्ख अपने सारे मन की बात खोल देता है, 1 परन्तु बुद्धिमान अपने मन को रोकता, और शान्त कर देता है। 1
13निर्धन और अंधेर करनेवाले व्यक्तियों में एक समानता है; 1 यहोवा दोनों की आँखों में ज्योति देता है। 1
Cross References
1 Samuel 18:22फिर शाऊल ने अपने कर्मचारियों को आज्ञा दी, “दाऊद से छिपकर ऐसी बातें करो, ‘सुन, राजा तुझ से प्रसन्न है, और उसके सब कर्मचारी भी तुझ से प्रेम रखते हैं; इसलिए अब तू राजा का दामाद हो जा।’”
1 Samuel 23:19तब जीपी लोग गिबा में शाऊल के पास जाकर कहने लगे, “दाऊद तो हमारे पास होरेश के गढ़ों में, अर्थात् उस हकीला नामक पहाड़ी पर छिपा रहता है, जो यशीमोन के दक्षिण की ओर है।
2 Samuel 4:5उस बेरोती रिम्मोन के पुत्र रेकाब और बानाह कड़ी धूप के समय ईशबोशेत के घर में जब वह दोपहर को विश्राम कर रहा था आए।
2 Kings 10:6तब उसने दूसरा पत्र लिखकर उनके पास भेजा, “यदि तुम मेरी ओर के हो और मेरी मानो, तो अपने स्वामी के बेटों-पोतों के सिर कटवाकर कल इसी समय तक मेरे पास यिज्रेल में हाजिर होना।” राजपुत्र तो जो सत्तर मनुष्य थे, वे उस नगर के रईसों के पास पलते थे।
Psalms 101:5जो छिपकर अपने पड़ोसी की चुगली खाए, 1 उसका मैं सत्यानाश करूँगा + 101:5 उसका मैं सत्यानाश करूँगा: अर्थात् मैं उसे अपने से अलग कर दूँगा; मैं उसके साथ काम नहीं करूँगा। ऐसे किसी को भी वह घर में या सेवा में नहीं रखेगा। ; 1 जिसकी आँखें चढ़ी हों और जिसका मन घमण्डी है, उसकी मैं न सहूँगा। 1
Proverbs 25:23जैसे उत्तरी वायु वर्षा को लाती है, 1 वैसे ही चुगली करने से मुख पर क्रोध छा जाता है। 1