Proverbs 7:10
और उससे एक स्त्री मिली, 1 जिसका भेष वेश्या के समान था, और वह बड़ी धूर्त थी। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And, behold, there met him a woman with the attire of an harlot, and subtil of heart.
In Context
9उस समय दिन ढल गया, और संध्याकाल आ गया था, 1 वरन् रात का घोर अंधकार छा गया था। 1
11वह शान्ति रहित और चंचल थी, 1 और उसके पैर घर में नहीं टिकते थे; 1
Cross References
Genesis 38:14तब उसने यह सोचकर कि शेला सयाना तो हो गया पर मैं उसकी स्त्री नहीं होने पाई; अपना विधवापन का पहरावा उतारा और घूँघट डालकर अपने को ढाँप लिया, और एनैम नगर के फाटक के पास, जो तिम्नाह के मार्ग में है, जा बैठी।
2 Kings 9:22येहू को देखते ही योराम ने पूछा, “हे येहू क्या कुशल है,” येहू ने उत्तर दिया, “जब तक तेरी माता ईजेबेल छिनालपन और टोना करती रहे, तब तक कुशल कहाँ?” (प्रका. 2:20, प्रका. 9:21)
Proverbs 23:28वह डाकू के समान घात लगाती है, 1 और बहुत से मनुष्यों को विश्वासघाती बना देती है। 1
Isaiah 23:16हे बिसरी हुई वेश्या, वीणा लेकर नगर में घूम, भली भाँति बजा, बहुत गीत गा, जिससे लोग फिर तुझे याद करें।
2 Corinthians 11:2क्योंकि मैं तुम्हारे विषय में ईश्वरीय धुन लगाए रहता हूँ, इसलिए कि मैंने एक ही पुरुष से तुम्हारी बात लगाई है, कि तुम्हें पवित्र कुँवारी के समान मसीह को सौंप दूँ।
Revelation 17:3तब वह मुझे पवित्र आत्मा में जंगल को ले गया, और मैंने लाल रंग के पशु पर जो निन्दा के नामों से भरा हुआ था और जिसके सात सिर और दस सींग थे, एक स्त्री को बैठे हुए देखा।