Psalms 21:3
क्योंकि तू उत्तम आशीषें देता हुआ उससे मिलता है 1 और तू उसके सिर पर कुन्दन का मुकुट पहनाता है। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
2तूने उसके मनोरथ को पूरा किया है, 1 और उसके मुँह की विनती को तूने अस्वीकार नहीं किया। (सेला) 1
4उसने तुझ से जीवन माँगा, और तूने जीवनदान दिया; 1 तूने उसको युगानुयुग का जीवन दिया है। 1
Cross References
1 Samuel 16:13तब शमूएल ने अपना तेल का सींग लेकर उसके भाइयों के मध्य में उसका अभिषेक किया; और उस दिन से लेकर भविष्य को यहोवा का आत्मा दाऊद पर बल से उतरता रहा। तब शमूएल उठकर रामाह को चला गया। (प्रेरि. 13:22)
2 Samuel 5:3अतः सब इस्राएली पुरनिये हेब्रोन में राजा के पास आए; और दाऊद राजा ने उनके साथ हेब्रोन में यहोवा के सामने + 5:3 यहोवा के सामने: अब्यातार और सादोक दोनों पुरोहित दाऊद के साथ थे तथा मिलापवाला तम्बू और वेदी हेब्रोन में थे जबकि वाचा का सन्दूक किर्यत्यारीम में था। वाचा बाँधी, और उन्होंने इस्राएल का राजा होने के लिये दाऊद का अभिषेक किया।
1 Chronicles 20:2तब दाऊद ने उनके राजा का मुकुट उसके सिर से उतारकर क्या देखा, कि उसका तौल किक्कार भर सोने का है, और उसमें मणि भी जड़े थे; और वह दाऊद के सिर पर रखा गया। फिर उसे नगर से बहुत सामान लूट में मिला।
Job 41:11किसने मुझे पहले दिया है, जिसका बदला मुझे देना पड़े! 1 देख, जो कुछ सारी धरती पर है, सब मेरा है। (रोम. 11:35,36) 1
Psalms 20:5तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊँचे स्वर से 1 हर्षित होकर गाएँगे, 1 और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। 1 यहोवा तेरे सारे निवेदन स्वीकार करे। (भज. 60:4) 1
Psalms 59:10परमेश्वर करुणा करता हुआ मुझसे मिलेगा; 1 परमेश्वर मेरे शत्रुओं के विषय मेरी इच्छा पूरी कर देगा + 59:10 परमेश्वर मेरे शत्रुओं के विषय मेरी इच्छा पूरी कर देगा: अर्थात् परमेश्वर उन्हें घबरा देगा और उनकी योजना विफल करके मुझे दिखाएगा। यह वैसा ही है जैसा हम कहते है कि, परमेश्वर उसे विजय दिलाएगा। । 1