रोमियों 14:19
इसलिए हम उन बातों का प्रयत्न करें जिनसे मेल मिलाप और एक दूसरे का सुधार हो।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
18जो कोई इस रीति से मसीह की सेवा करता है, वह परमेश्वर को भाता है और मनुष्यों में ग्रहणयोग्य ठहरता है।
Cross References
Psalms 34:14बुराई को छोड़ और भलाई कर; 1 मेल को ढूँढ़ और उसी का पीछा कर। (इब्रा. 12:14) 1
Matthew 5:9“धन्य हैं वे, जो मेल करवानेवाले हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएँगे। 1
Romans 12:18जहाँ तक हो सके, तुम भरसक सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो + 12:18 मेल मिलाप रखो: इस अभिव्यक्ति का यह तात्पर्य हैं कि यह हमेशा नहीं किया जा सकता है। फिर भी यह इच्छा होनी चाहिए।।
1 Corinthians 7:15परन्तु जो पुरुष विश्वास नहीं रखता, यदि वह अलग हो, तो अलग होने दो, ऐसी दशा में कोई भाई या बहन बन्धन में नहीं; परन्तु परमेश्वर ने तो हमें मेल-मिलाप के लिये बुलाया है।
1 Corinthians 14:12इसलिए तुम भी जब आत्मिक वरदानों की धुन में हो, तो ऐसा प्रयत्न करो, कि तुम्हारे वरदानों की उन्नति से कलीसिया की उन्नति हो।
2 Corinthians 12:19तुम अभी तक समझ रहे होंगे कि हम तुम्हारे सामने प्रत्युत्तर दे रहे हैं, हम तो परमेश्वर को उपस्थित जानकर मसीह में बोलते हैं + 12:19 हम तो परमेश्वर को उपस्थित जानकर मसीह में बोलते हैं: हम परमेश्वर की उपस्थिति में सरल और स्पष्ट सच्चाई की घोषणा करते है।, और हे प्रियों, सब बातें तुम्हारी उन्नति ही के लिये कहते हैं।