रोमियों 3:11
कोई समझदार नहीं; 1 कोई परमेश्वर को खोजनेवाला नहीं। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
There is none that understandeth, there is none that seeketh after God.
In Context
10जैसा लिखा है: 1 “कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं। (सभो. 7:20) 1
12सब भटक गए हैं, सब के सब निकम्मे बन गए; 1 कोई भलाई करनेवाला नहीं, एक भी नहीं। (भज. 14:3, भज. 53:1) 1
Cross References
Psalms 14:2यहोवा ने स्वर्ग में से मनुष्यों पर दृष्टि की है 1 कि देखे कि कोई बुद्धिमान, 1 कोई यहोवा का खोजी है या नहीं। 1
Psalms 53:4क्या उन सब अनर्थकारियों को कुछ भी ज्ञान नहीं, 1 जो मेरे लोगों को रोटी के समान खाते है 1 पर परमेश्वर का नाम नहीं लेते है? 1
Proverbs 1:7यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है + 1:7 यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है: बुद्धि का आरम्भ श्रद्धा एवं आदर के स्वभाव में पाया जाता है। अनन्त व्यक्तित्व की उपस्थिति में सीमित मनुष्य के मन में उत्पन्न भय। ; 1 बुद्धि और शिक्षा को मूर्ख लोग ही तुच्छ जानते हैं। 1 दुष्ट सलाह से बचना 1
Proverbs 1:29क्योंकि उन्होंने ज्ञान से बैर किया, 1 और यहोवा का भय मानना उनको न भाया। 1
Isaiah 27:11जब उसकी शाखाएँ सूख जाएँ तब तोड़ी जाएँगी + 27:11 तोड़ी जाएँगी: स्वयं ही गिर जाएँगी या उनके द्वारा जो जलाने के लिए लकड़ी एकत्र करते हैं।; और स्त्रियाँ आकर उनको तोड़कर जला देंगी। क्योंकि ये लोग निर्बुद्धि हैं; इसलिए उनका कर्ता उन पर दया न करेगा, और उनका रचनेवाला उन पर अनुग्रह न करेगा।
Isaiah 55:6“जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है + 55:6 जब तक वह निकट है: इसका महत्त्वपूर्ण अर्थ है कि परमेश्वर हर समय हमारे निकट ही रहता है और दर्शाता है कि कुछ समय अन्य समय की तुलना में ऐसे होते हैं जब उसको खोजना अधिक अनुकूल परिस्थिति में हो जाता है। तब तक उसे पुकारो; (प्रेरि. 17:27)