रोमियों 9:22
कि परमेश्वर ने अपना क्रोध दिखाने और अपनी सामर्थ्य प्रगट करने की इच्छा से क्रोध के बरतनों की, जो विनाश के लिये तैयार किए गए थे बड़े धीरज से सही। (नीति. 16:4)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 9:16परन्तु सचमुच मैंने इसी कारण तुझे बनाए रखा है + 9:16 मैंने इसी कारण तुझे बनाए रखा है: परमेश्वर ने अपना उद्देश्य पूरा होने तक के लिए फ़िरौन जीवित और थामे रखा। कि तुझे अपना सामर्थ्य दिखाऊँ, और अपना नाम सारी पृथ्वी पर प्रसिद्ध करूँ। (प्रका. 9:17)
Numbers 14:18कि यहोवा कोप करने में धीरजवन्त और अति करुणामय है, और अधर्म और अपराध का क्षमा करनेवाला है, परन्तु वह दोषी को किसी प्रकार से निर्दोष न ठहराएगा, और पूर्वजों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों, और पोतों, और परपोतों को देता है।
Psalms 90:11तेरे क्रोध की शक्ति को 1 और तेरे भय के योग्य तेरे रोष को कौन समझता है? 1
Ecclesiastes 8:11बुरे काम के दण्ड की आज्ञा फुर्ती से नहीं दी जाती; इस कारण मनुष्यों का मन बुरा काम करने की इच्छा से भरा रहता है।
Matthew 23:31इससे तो तुम अपने पर आप ही गवाही देते हो, कि तुम भविष्यद्वक्ताओं के हत्यारों की सन्तान हो।
Romans 2:4क्या तू उसकी भलाई, और सहनशीलता, और धीरजरूपी धन को तुच्छ जानता है? और क्या यह नहीं समझता कि परमेश्वर की भलाई तुझे मन फिराव को सिखाती है?