Ruth 2:4
और बोअज बैतलहम से आकर लवनेवालों से कहने लगा, “यहोवा तुम्हारे संग रहे,” और वे उससे बोले, “यहोवा तुझे आशीष दे।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
5तब बोअज ने अपने उस सेवक से जो लवनेवालों के ऊपर ठहराया गया था पूछा, “वह किसकी कन्या है?”
Cross References
Genesis 18:19क्योंकि मैं जानता हूँ, कि वह अपने पुत्रों और परिवार को जो उसके पीछे रह जाएँगे, आज्ञा देगा कि वे यहोवा के मार्ग में अटल बने रहें, और धार्मिकता और न्याय करते रहें, ताकि जो कुछ यहोवा ने अब्राहम के विषय में कहा है उसे पूरा करे।”
Numbers 6:24“यहोवा तुझे आशीष दे और तेरी रक्षा करे: 1
Judges 6:12उसको यहोवा के दूत ने दर्शन देकर कहा, “ हे शूरवीर सूरमा + 6:12 हे शूरवीर सूरमा: परमेश्वर की दृष्टि में वह ऐसा था जबकि वह स्वयं और उसके देशवाले नहीं जानते थे। , यहोवा तेरे संग है।”
Ruth 4:11तब फाटक के पास जितने लोग थे उन्होंने और वृद्ध लोगों ने कहा, “हम साक्षी हैं। यह जो स्त्री तेरे घर में आती है उसको यहोवा इस्राएल के घराने की दो उपजानेवाली राहेल और लिआ के समान करे। और तू एप्राता में वीरता करे, और बैतलहम में तेरा बड़ा नाम हो;
1 Chronicles 2:51बैतलहम का पिता सल्मा और बेतगादेर का पिता हारेप।
Psalms 129:7जिससे कोई लवनेवाला अपनी मुट्ठी नहीं भरता + 129:7 जिससे कोई लवनेवाला अपनी मुट्ठी नहीं भरता: वह एकत्र करके मवेशियों के लिए नहीं रखी जाती जैसे मैदान की घास। ऐसे किसी काम के लिए वह व्यर्थ है या वह पूर्णतः निकम्मी है। , 1 न पूलियों का कोई बाँधनेवाला अपनी अँकवार भर पाता है, 1