जकर्याह 2:5
और यहोवा की यह वाणी है, कि मैं आप उसके चारों ओर आग के समान शहरपनाह ठहरूँगा, और उसके बीच में तेजोमय होकर दिखाई दूँगा।’” 1 सिय्योन और सारे राष्ट्रों का आनेवाला आनन्द
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Psalms 3:3परन्तु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी ढाल है, 1 तू मेरी महिमा और मेरे मस्तक का ऊँचा करनेवाला है + 3:3 मेरे मस्तक का ऊँचा करनेवाला है: परेशानियों और दुःख में सिर अपने आप ही झुक जाता है जैसे कि कष्टों के बोझ से दब गया हो।। 1
Psalms 48:3उसके महलों में परमेश्वर ऊँचा गढ़ माना 1 गया है। 1
Isaiah 4:5तब यहोवा सिय्योन पर्वत के एक-एक घर के ऊपर, और उसके सभास्थानों के ऊपर, दिन को तो धुएँ का बादल, और रात को धधकती आग का प्रकाश सिरजेगा + 4:5 प्रकाश सिरजेगा: इस पद और अगले पद का अर्थ है कि परमेश्वर अपने लोगों को पवित्र देख-रेख और सुरक्षा में रखेगा। , और समस्त वैभव के ऊपर एक मण्डप छाया रहेगा।
Isaiah 26:1उस समय यहूदा देश में यह गीत गाया जाएगा, “हमारा एक दृढ़ नगर है; उद्धार का काम देने के लिये वह उसकी शहरपनाह और गढ़ को नियुक्त करता है।
Isaiah 60:18तेरे देश में फिर कभी उपद्रव और तेरी सीमाओं के भीतर उत्पात या अंधेर की चर्चा न सुनाई पड़ेगी + 60:18 तेरे देश में फिर कभी उपद्रव .... की चर्चा न सुनाई पड़ेगी: यह मसीह के युग में शान्ति और समृद्धि का अति सुन्दर वर्णन है। ; परन्तु तू अपनी शहरपनाह का नाम उद्धार और अपने फाटकों का नाम यश रखेगी।
Ezekiel 47:3जब वह पुरुष हाथ में मापने की डोरी लिए हुए पूर्व की ओर निकला, तब उसने भवन से लेकर, हजार हाथ तक उस सोते को मापा, और मुझे जल में से चलाया, और जल टखनों तक था।