जकर्याह 7:3
और सेनाओं के यहोवा के भवन के याजकों से और भविष्यद्वक्ताओं से भी यह पूछें, “क्या हमें उपवास करके रोना चाहिये जैसे कि कितने वर्षों से हम पाँचवें महीने में करते आए हैं?”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
2बेतेलवासियों ने शरेसेर और रेगेम्मेलेक को इसलिए भेजा था कि यहोवा से विनती करें,
4तब सेनाओं के यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा;
Cross References
Deuteronomy 33:10वे याकूब को तेरे नियम, और इस्राएल को तेरी व्यवस्था सिखाएँगे; 1 और तेरे आगे धूप और तेरी वेदी पर सर्वांग पशु को होमबलि करेंगे। 1
Nehemiah 8:9तब नहेम्याह जो अधिपति था, और एज्रा जो याजक और शास्त्री था, और जो लेवीय लोगों को समझा रहे थे, उन्होंने सब लोगों से कहा, “आज का दिन तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्र है; इसलिए विलाप न करो और न रोओ।” क्योंकि सब लोग व्यवस्था के वचन सुनकर रोते रहे।
Ecclesiastes 3:4रोने का समय, और हँसने का भी समय; 1 छाती पीटने का समय, और नाचने का भी समय है; 1
Jeremiah 52:12फिर उसी वर्ष अर्थात् बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के राज्य के उन्नीसवें वर्ष के पाँचवें महीने के दसवें दिन को अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान जो बाबेल के राजा के सम्मुख खड़ा रहता था + 52:12 राजा के सम्मुख खड़ा रहता था: इसका अर्थ है, वह ऊँचे पद पर था। यरूशलेम में आया।
Hosea 4:6मेरे ज्ञान के न होने से मेरी प्रजा नाश हो गई; तूने मेरे ज्ञान को तुच्छ जाना है, इसलिए मैं तुझे अपना याजक रहने के अयोग्य ठहराऊँगा। इसलिए कि तूने अपने परमेश्वर की व्यवस्था को त्याग दिया है, मैं भी तेरे बाल-बच्चों को छोड़ दूँगा।
Haggai 2:11“सेनाओं का यहोवा यह कहता है: याजकों से इस बात की व्यवस्था पूछ,