जकर्याह 9:4
देखो, परमेश्वर उसको औरों के अधिकार में कर देगा, और उसके घमण्ड को तोड़कर समुद्र में डाल देगा; और वह नगर आग का कौर हो जाएगा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Proverbs 10:2दुष्टों के रखे हुए धन से लाभ नहीं होता, 1 परन्तु धर्म के कारण मृत्यु से बचाव होता है। 1
Isaiah 23:1सोर के विषय में भारी वचन। हे तर्शीश के जहाजों हाय, हाय, करो; क्योंकि वह उजड़ गया; वहाँ न तो कोई घर और न कोई शरण का स्थान है! यह बात उनको कित्तियों के देश में से प्रगट की गई है।
Ezekiel 26:17वे तेरे विषय में विलाप का गीत बनाकर तुझ से कहेंगे, 1 ‘हाय! मल्लाहों की बसाई हुई हाय! 1 सराही हुई नगरी जो समुद्र के बीच निवासियों समेत सामर्थी रही 1 और सब टिकनेवालों की डरानेवाली नगरी थी, 1 तू कैसी नाश हुई है? (प्रका. 18:9, प्रका. 18:10) 1
Ezekiel 28:2“हे मनुष्य के सन्तान, सोर के प्रधान से कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है कि तूने मन में फूलकर यह कहा है, ‘मैं ईश्वर हूँ, मैं समुद्र के बीच परमेश्वर के आसन पर बैठा हूँ,’ परन्तु, यद्यपि तू अपने आपको परमेश्वर सा दिखाता है, तो भी तू ईश्वर नहीं, मनुष्य ही है। (यहे. 28:9)
Ezekiel 28:16परन्तु लेन-देन की बहुतायत के कारण तू उपद्रव से भरकर पापी हो गया; इसी से मैंने तुझे अपवित्र जानकर परमेश्वर के पर्वत पर से उतारा, और हे सुरक्षा करनेवाले करूब मैंने तुझे आग सरीखे चमकनेवाले मणियों के बीच से नाश किया है।
Joel 3:8मैं तुम्हारे बेटे-बेटियों को यहूदियों के हाथ बिकवा दूँगा, और वे उनको शबाइयों के हाथ बेच देंगे जो दूर देश के रहनेवाले हैं; क्योंकि यहोवा ने यह कहा है।”