1 इतिहास 1:28
अब्राहम के पुत्र इसहाक और इश्माएल + 1:28 इसहाक और इश्माएल: यद्धपि इसहाक इश्माएल से छोटा था, पर उसका नाम पहले लिखा गया है क्योंकि वह वैध सन्तान था, क्योंकि उसकी माता सारा अब्राहम की वास्तविक पत्नी थी।। 1 इश्माएल की वंशावली
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
The sons of Abraham; Isaac, and Ishmael.
In Context
27अब्राम, वह अब्राहम भी कहलाता है।
29इनकी वंशावलियाँ ये हैं। इश्माएल का जेठा नबायोत, फिर केदार, अदबएल, मिबसाम,
Cross References
Genesis 16:11और यहोवा के दूत ने उससे कहा, “देख तू गर्भवती है, और पुत्र जनेगी; तू उसका नाम इश्माएल + 16:11 इश्माएल: अर्थात् “परमेश्वर सुनता है” रखना; क्योंकि यहोवा ने तेरे दुःख का हाल सुन लिया है।
Genesis 17:19तब परमेश्वर ने कहा, “निश्चय तेरी पत्नी सारा के तुझ से एक पुत्र उत्पन्न होगा; और तू उसका नाम इसहाक रखना; और मैं उसके साथ ऐसी वाचा बाँधूँगा जो उसके पश्चात् उसके वंश के लिये युग-युग की वाचा होगी। (गला. 4:7,8)
Genesis 21:9तब सारा को मिस्री हागार का पुत्र, जो अब्राहम से उत्पन्न हुआ था, हँसी करता हुआ दिखाई पड़ा + 21:9 मिस्री हागार का पुत्र, जो अब्राहम से उत्पन्न हुआ था, हँसी करता हुआ दिखाई पड़ा: इसहाक के जन्म से इश्माएल की स्थिति में बड़ा बदलाव आया। वह अब इसहाक के समान ध्यान का केंद्र नहीं रहा और इस कारण हो सकता है कुछ कड़वाहट की भावना उसमें उत्पन्न हो गई हो। अतः उसकी हँसी वास्तव में ठट्ठा था।।
Genesis 25:12अब्राहम का पुत्र इश्माएल जो सारा की मिस्री दासी हागार से उत्पन्न हुआ था, उसकी यह वंशावली है।