1 इतिहास 16:31
आकाश आनन्द करे और पृथ्वी मगन हो, 1 और जाति-जाति में लोग कहें, “यहोवा राजा हुआ है।” 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
30हे सारी पृथ्वी के लोगों उसके सामने थरथराओ! 1 जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं। 1
32समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें, 1 मैदान और जो कुछ उसमें है सो प्रफुल्लित हों। 1
Cross References
Psalms 19:1आकाश परमेश्वर की महिमा वर्णन करता है; 1 और आकाशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट करता है। 1
Psalms 93:1यहोवा राजा है; उसने माहात्म्य का पहरावा पहना है; 1 यहोवा पहरावा पहने हुए, और सामर्थ्य का फेटा बाँधे है। 1 इस कारण जगत स्थिर है, वह नहीं टलने का। 1
Psalms 97:1यहोवा राजा हुआ है, पृथ्वी मगन हो; 1 और द्वीप जो बहुत से हैं, वह भी आनन्द करें! (प्रका. 19:7) 1
Psalms 99:1यहोवा राजा हुआ है; देश-देश के लोग काँप उठें! 1 वह करूबों पर विराजमान है; पृथ्वी डोल उठे! (प्रका. 11:18, प्रका. 19:6) 1
Psalms 148:1यहोवा की स्तुति करो! 1 यहोवा की स्तुति स्वर्ग में से करो, 1 उसकी स्तुति ऊँचे स्थानों में करो! 1
Isaiah 44:23हे आकाश ऊँचे स्वर से गा, क्योंकि यहोवा ने यह काम किया है; हे पृथ्वी के गहरे स्थानों, जयजयकार करो; हे पहाड़ों, हे वन, हे वन के सब वृक्षों, गला खोलकर ऊँचे स्वर से गाओ! क्योंकि यहोवा ने याकूब को छुड़ा लिया है और इस्राएल में महिमावान होगा। (भज. 69:34,35, यशा. 49:13)