1 Chronicles 18:13
तब उसने एदोम में सिपाहियों की चौकियाँ बैठाईं; और सब एदोमी दाऊद के अधीन हो गए। और दाऊद जहाँ-जहाँ जाता था वहाँ-वहाँ यहोवा उसको जय दिलाता था।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
12फिर सरूयाह के पुत्र अबीशै ने नमक की तराई में अठारह हजार एदोमियों को मार लिया।
14दाऊद समस्त इस्राएल पर राज्य करता था, और वह अपनी सब प्रजा के साथ न्याय और धार्मिकता के काम करता था।
Cross References
Genesis 27:29राज्य-राज्य के लोग तेरे अधीन हों, 1 और देश-देश के लोग तुझे दण्डवत् करें; 1 तू अपने भाइयों का स्वामी हो, 1 और तेरी माता के पुत्र तुझे दण्डवत् करें। 1 जो तुझे श्राप दें वे आप ही श्रापित हों, 1 और जो तुझे आशीर्वाद दें वे आशीष पाएँ।” 1 आशीर्वाद के लिये एसाव का निवेदन
Genesis 27:40तू अपनी तलवार के बल से जीवित रहे, 1 और अपने भाई के अधीन तो होए; 1 पर जब तू स्वाधीन हो जाएगा, 1 तब उसके जूए को अपने कंधे पर से तोड़ फेंके।” (इब्रा. 11:20) 1 याकूब का एसाव के डर से भागना
1 Samuel 10:5तब तू परमेश्वर के पहाड़ पर पहुँचेगा जहाँ पलिश्तियों की चौकी है; और जब तू वहाँ नगर में प्रवेश करे, तब नबियों का एक दल ऊँचे स्थान से उतरता हुआ तुझे मिलेगा; और उनके आगे सितार, डफ, बाँसुरी, और वीणा होंगे; और वे नबूवत करते होंगे।
1 Samuel 14:1एक दिन शाऊल के पुत्र योनातान ने अपने पिता से बिना कुछ कहे अपने हथियार ढोनेवाले जवान से कहा, “आ, हम उधर पलिश्तियों की चौकी के पास चलें।”
2 Samuel 7:14मैं उसका पिता ठहरूँगा, और वह मेरा पुत्र ठहरेगा। यदि वह अधर्म करे, तो मैं उसे मनुष्यों के योग्य दण्ड से, और आदमियों के योग्य मार से ताड़ना दूँगा। (2 कुरि. 6:18, इब्रा. 1:5, इब्रा. 12:7)
1 Chronicles 18:6तब दाऊद ने दमिश्क के अराम में सिपाहियों की चौकियाँ बैठाईं; अतः अरामी दाऊद के अधीन होकर भेंट ले आने लगे। और जहाँ-जहाँ दाऊद जाता, वहाँ-वहाँ यहोवा उसको जय दिलाता था।