1 पतरस 2:17
सब का आदर करो, भाइयों से प्रेम रखो, परमेश्वर से डरो, राजा का सम्मान करो। (नीति. 24:21, रोम. 12:10) 1 मसीह के दुःख का उदाहरण
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Honour all men. Love the brotherhood. Fear God. Honour the king.
In Context
Cross References
Genesis 20:11अब्राहम ने कहा, “मैंने यह सोचा था कि इस स्थान में परमेश्वर का कुछ भी भय न होगा; इसलिए ये लोग मेरी पत्नी के कारण मेरा घात करेंगे।
Genesis 42:18तीसरे दिन यूसुफ ने उनसे कहा, “एक काम करो तब जीवित रहोगे; क्योंकि मैं परमेश्वर का भय मानता हूँ + 42:18 क्योंकि मैं परमेश्वर का भय मानता हूँ: मिस्र में परमेश्वर अब अनजान नहीं था। परन्तु यह उसके भाइयों के लिए चकित और आशा में भर देनेवाली बात थी कि वहाँ का प्रधानमंत्री उसी महान परमेश्वर का सेवक है जिसको वे और उनके पूर्वज जानते और आराधना करते थे।;
Leviticus 19:32“पक्के बाल वाले के सामने उठ खड़े होना, और बूढ़े का आदरमान करना, और अपने परमेश्वर का भय निरन्तर मानना; मैं यहोवा हूँ। (1 तीमु. 5:1)
1 Chronicles 29:20तब दाऊद ने सारी सभा से कहा, “तुम अपने परमेश्वर यहोवा का धन्यवाद करो।” तब सभा के सब लोगों ने अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा का धन्यवाद किया, और अपना-अपना सिर झुकाकर यहोवा को और राजा को दण्डवत् किया। 1 सुलैमान का राज्याभिषेक
Proverbs 1:7यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है + 1:7 यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है: बुद्धि का आरम्भ श्रद्धा एवं आदर के स्वभाव में पाया जाता है। अनन्त व्यक्तित्व की उपस्थिति में सीमित मनुष्य के मन में उत्पन्न भय। ; 1 बुद्धि और शिक्षा को मूर्ख लोग ही तुच्छ जानते हैं। 1 दुष्ट सलाह से बचना 1
Proverbs 24:21हे मेरे पुत्र, यहोवा और राजा दोनों का भय मानना; 1 और उनके विरुद्ध बलवा करनेवालों के साथ न मिलना; (1 पत. 2:17) 1