2 इतिहास 14:11
तब आसा ने अपने परमेश्वर यहोवा की दुहाई दी, “हे यहोवा! जैसे तू सामर्थी की सहायता कर सकता है, वैसे ही शक्तिहीन की भी; हे हमारे परमेश्वर यहोवा! हमारी सहायता कर, क्योंकि हमारा भरोसा तुझी पर है और तेरे नाम का भरोसा करके हम इस भीड़ के विरुद्ध आए हैं। हे यहोवा, तू हमारा परमेश्वर है; मनुष्य तुझ पर प्रबल न होने पाएगा।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
10तब आसा उसका सामना करने को चला और मारेशा के निकट सापता नामक तराई में युद्ध की पाँति बाँधी गई।
12तब यहोवा ने कूशियों को आसा और यहूदियों के सामने मारा और कूशी भाग गए।
Cross References
Exodus 14:10जब फ़िरौन निकट आया, तब इस्राएलियों ने आँखें उठाकर क्या देखा, कि मिस्री हमारा पीछा किए चले आ रहे हैं; और इस्राएली अत्यन्त डर गए, और चिल्लाकर यहोवा की दुहाई दी।
Deuteronomy 32:27परन्तु मुझे शत्रुओं की छेड़-छाड़ का डर था, 1 ऐसा न हो कि द्रोही इसको उलटा समझकर यह कहने लगें, 1 ‘हम अपने ही बाहुबल से प्रबल हुए, 1 और यह सब यहोवा से नहीं हुआ।’ 1
Deuteronomy 32:36क्योंकि जब यहोवा देखेगा कि मेरी प्रजा की शक्ति जाती रही, 1 और क्या बन्धुआ और क्या स्वाधीन, उनमें कोई बचा नहीं रहा, 1 तब यहोवा अपने लोगों का न्याय करेगा, 1 और अपने दासों के विषय में तरस खाएगा। 1
Judges 7:7तब यहोवा ने गिदोन से कहा, “इन तीन सौ चपड़-चपड़ करके पीनेवालों के द्वारा मैं तुम को छुड़ाऊँगा, और मिद्यानियों को तेरे हाथ में कर दूँगा; और अन्य लोग अपने-अपने स्थान को लौट जाए।”
1 Samuel 14:6तब योनातान ने अपने हथियार ढोनेवाले जवान से कहा, “आ, हम उन खतनारहित लोगों + 14:6 उन खतनारहित लोगों: यह एक निन्दा का शब्द था जो विशेष करके पलिश्तियों के लिये काम में लिया जाता था। यह सम्भवत: पलिश्तियों द्वारा इस्राएलियों पर दीर्घकालीन अत्याचार और उनके द्वारा बार बार युद्ध करने का संकेतक था। की चौकी के पास जाएँ; क्या जाने यहोवा हमारी सहायता करे; क्योंकि यहोवा को कोई रुकावट नहीं, कि चाहे तो बहुत लोगों के द्वारा, चाहे थोड़े लोगों के द्वारा छुटकारा दे।”
1 Samuel 17:45दाऊद ने पलिश्ती से कहा, “तू तो तलवार और भाला और सांग लिए हुए मेरे पास आता है; परन्तु मैं सेनाओं के यहोवा के नाम से तेरे पास आता हूँ, जो इस्राएली सेना का परमेश्वर है, और उसी को तूने ललकारा है।