2 Kings 21:9
परन्तु उन्होंने न माना, वरन् मनश्शे ने उनको यहाँ तक भटका दिया + 21:9 मनश्शे ने उनको यहाँ तक भटका दिया: मनश्शे के दीर्घकालीन राज्य में नाथ प्रकार की मूर्तिपूजा ने यहूदियों को ऐसा वश में कर लिया था जैसे पहले कभी नहीं हुआ था। कि उन्होंने उन जातियों से भी बढ़कर बुराई की जिनका यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से विनाश किया था।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
10इसलिए यहोवा ने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा कहा,
Cross References
1 Samuel 8:19तो भी उन लोगों ने शमूएल की बात न सुनी; और कहने लगे, “नहीं! हम निश्चय अपने लिये राजा चाहते हैं, (प्रेरि. 13:21)
2 Kings 16:3परन्तु वह इस्राएल के राजाओं की सी चाल चला, वरन् उन जातियों के घिनौने कामों के अनुसार, जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से देश से निकाल दिया था, उसने अपने बेटे को भी आग में होम कर दिया + 16:3 उसने अपने बेटे को भी आग में होम कर दिया: आहाज ने अम्मोनियों और मोआबियों के मोलेक की पूजा की। (2 राजा 3:27; मीका 6:7) और सम्भवत: अपने पहलौठे को होम कर दिया था।।
2 Chronicles 36:16परन्तु वे परमेश्वर के दूतों को उपहास में उड़ाते, उसके वचनों को तुच्छ जानते, और उसके नबियों की हँसी करते थे। अतः यहोवा अपनी प्रजा पर ऐसा झुँझला उठा, कि बचने का कोई उपाय न रहा। (प्रेरि. 13:41)
Nehemiah 9:26“परन्तु वे तुझ से फिरकर बलवा करनेवाले बन गए और तेरी व्यवस्था को त्याग दिया, और तेरे जो नबी तेरी ओर उन्हें फेरने के लिये उनको चिताते रहे उनको उन्होंने घात किया + 9:26 नबी .... उनको उन्होंने घात किया: यहूदी इतिहास में इसकी पुष्टि की गई है कि अनेक महान भविष्यद्वक्ताओं की उन्होंने हत्या की थी (उदाहरणार्थ, यशायाह, यिर्मयाह और यहेजकेल) , और तेरा बहुत तिरस्कार किया।
Psalms 12:8जब मनुष्यों में बुराई का आदर होता है, 1 तब दुष्ट लोग चारों ओर अकड़ते फिरते हैं।
Proverbs 29:12जब हाकिम झूठी बात की ओर कान लगाता है, 1 तब उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं + 29:12 उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं: वे जानते हैं कि किस बात से प्रसन्नता होगी, वे दूसरों की बुराई करनेवाले बन जाते है।। 1