Deuteronomy 32:21
उन्होंने ऐसी वस्तु को जो परमेश्वर नहीं है मानकर, 1 मुझ में जलन उत्पन्न की; 1 और अपनी व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाई। 1 इसलिए मैं भी उनके द्वारा जो मेरी प्रजा नहीं हैं उनके मन में जलन उत्पन्न करूँगा; 1 और एक मूर्ख जाति के द्वारा उन्हें रिस दिलाऊँगा। (रोम. 11:11) 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Samuel 12:21और मत मुड़ना; नहीं तो ऐसी व्यर्थ वस्तुओं के पीछे चलने लगोगे जिनसे न कुछ लाभ पहुँचेगा, और न कुछ छुटकारा हो सकता है, क्योंकि वे सब व्यर्थ ही हैं।
1 Kings 16:13इसका कारण बाशा के सब पाप और उसके पुत्र एला के भी पाप थे, जो उन्होंने स्वयं आप करके और इस्राएल से भी करवाकर इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को व्यर्थ बातों से क्रोध दिलाया था।
2 Kings 17:11ऐसे ऊँचे स्थानों में उन जातियों के समान जिनको यहोवा ने उनके सामने से निकाल दिया था, धूप जलाया + 17:11 धूप जलाया: धूप जलाना मिस्रियों, बाबेलवासियों तथा कनानियों में एक आम धार्मिक कृत्य था जिसे वे सामान्य पावन संस्कार मानते थे। , और यहोवा को क्रोध दिलाने के योग्य बुरे काम किए,
2 Kings 22:17उन लोगों ने मुझे त्याग कर पराए देवताओं के लिये धूप जलाया + 22:17 पराए देवताओं के लिये धूप जलाया: अन्य देवताओं की सेवा की और उनकी उपासना की। धूप जलाया उस तथ्य की ओर संकेत करता है कि उस समय की मनोवांछित मूर्तिपूजा में वे अपने घरों की छतों पर बाल देवता के लिए धूप जलाते थे। और अपनी बनाई हुई सब वस्तुओं के द्वारा मुझे क्रोध दिलाया है, इस कारण मेरी जलजलाहट इस स्थान पर भड़केगी और फिर शान्त न होगी।
Psalms 78:58क्योंकि उन्होंने ऊँचे स्थान बनाकर उसको रिस दिलाई, 1 और खुदी हुई मूर्तियों के द्वारा उसमें से जलन उपजाई। 1
Jeremiah 2:11परन्तु मेरी प्रजा ने अपनी महिमा को निकम्मी वस्तु से बदल दिया है। (रोम. 1:23)