The Bible Software
bible.software › सभोपदेशक › सभोपदेशक 5 › सभोपदेशक 5:2

सभोपदेशक 5:2

बातें करने में उतावली न करना, और न अपने मन से कोई बात उतावली से परमेश्वर के सामने निकालना, क्योंकि परमेश्वर स्वर्ग में हैं और तू पृथ्वी पर है; इसलिए तेरे वचन थोड़े ही हों।

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

Be not rash with thy mouth, and let not thine heart be hasty to utter any thing before God: for God is in heaven, and thou upon earth: therefore let thy words be few.

In Context

1जब तू परमेश्वर के भवन में जाए, तब सावधानी से चलना; सुनने के लिये समीप जाना + 5:1 सुनने के लिये समीप जाना: सम्भवत: इसका अर्थ है कि “सुनने और आज्ञा मानने के लिये निकट आना बलि चढ़ाने से अधिक उत्तम है। मूर्खों के बलिदान चढ़ाने से अच्छा है; क्योंकि वे नहीं जानते कि बुरा करते हैं।

3क्योंकि जैसे कार्य की अधिकता के कारण स्वप्न देखा जाता है, वैसे ही बहुत सी बातों का बोलनेवाला मूर्ख ठहरता है।

Read all of सभोपदेशक 5

Cross References

Genesis 18:30फिर उसने कहा, “हे प्रभु, क्रोध न कर, तो मैं कुछ और कहूँ: कदाचित् वहाँ तीस मिलें।” उसने कहा, “यदि मुझे वहाँ तीस भी मिलें, तो भी ऐसा न करूँगा।”

Genesis 28:20याकूब ने यह मन्नत मानी, “ यदि परमेश्वर मेरे संग रहकर + 28:20 यदि परमेश्वर मेरे संग रहकर: यह कोई शर्त नहीं थी जिसके आधार पर याकूब परमेश्वर को ग्रहण करेगा। यह केवल एक पुकार थी, ईश्वरीय आश्वासन को प्राप्त करने के प्रति धन्यवाद, “मैं तेरे संग रहूँगा”। इस यात्रा में मेरी रक्षा करे, और मुझे खाने के लिये रोटी, और पहनने के लिये कपड़ा दे,

Leviticus 5:4अथवा यदि कोई बुरा या भला करने को बिना सोचे समझे शपथ खाए + 5:4 शपथ खाए: अर्थात् लापरवाही से या आवेश में आकर खाई गई शपथ जो शीघ्र भूली गई। , चाहे किसी प्रकार की बात वह बिना सोचे-विचारे शपथ खाकर कहे, तो ऐसी बात में वह दोषी उस समय ठहरेगा जब उसे मालूम हो जाएगा।

Judges 11:30और यिप्तह ने यह कहकर यहोवा की मन्नत मानी, “यदि तू निःसन्देह अम्मोनियों को मेरे हाथ में कर दे,

Psalms 115:3हमारा परमेश्वर तो स्वर्ग में हैं; 1 उसने जो चाहा वही किया है। 1

Proverbs 20:25जो मनुष्य बिना विचारे किसी वस्तु को पवित्र ठहराए, 1 और जो मन्नत मानकर पूछपाछ करने लगे, वह फंदे में फँसेगा। 1

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)Biblia Cornilescu (Română)

Study सभोपदेशक 5:2

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
← सभोपदेशक 5:1सभोपदेशक 5सभोपदेशक 5:3 →