उत्पत्ति 1:7
तब परमेश्वर ने एक अन्तर करके उसके नीचे के जल और उसके ऊपर के जल को अलग-अलग किया; और वैसा ही हो गया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 1:11फिर परमेश्वर ने कहा, “पृथ्वी से हरी घास, तथा बीजवाले छोटे-छोटे पेड़, और फलदाई वृक्ष भी जिनके बीज उन्हीं में एक-एक की जाति के अनुसार होते हैं पृथ्वी पर उगें,” और वैसा ही हो गया। (1 कुरि. 15:38)
Genesis 1:24फिर परमेश्वर ने कहा, “पृथ्वी से एक-एक जाति के जीवित प्राणी, अर्थात् घरेलू पशु, और रेंगनेवाले जन्तु, और पृथ्वी के वन पशु, जाति-जाति के अनुसार उत्पन्न हों,” और वैसा ही हो गया।
Job 38:8“फिर जब समुद्र ऐसा फूट निकला मानो वह गर्भ से फूट निकला, 1 तब किसने द्वार बन्द कर उसको रोक दिया; 1
Psalms 104:10तू तराइयों में सोतों को बहाता है + 104:10 तू तराइयों में सोतों को बहाता है: यद्यपि पानी समुद्र में भरता है, परमेश्वर ने फिर भी ध्यान रखा है कि पृथ्वी सूखी, निर्जल और ऊसर न रहे। उसने उसकी सींचाई कि व्यवस्था की है। ; 1 वे पहाड़ों के बीच से बहते हैं, 1
Psalms 148:4हे सबसे ऊँचे आकाश 1 और हे आकाश के ऊपरवाले जल, तुम दोनों उसकी स्तुति करो। 1
Ecclesiastes 11:3यदि बादल जलभरे हैं, तब उसको भूमि पर उण्डेल देते हैं; और वृक्ष चाहे दक्षिण की ओर गिरे या उत्तर की ओर, तो भी जिस स्थान पर वृक्ष गिरेगा, वहीं पड़ा रहेगा।