यशायाह 11:12
वह अन्यजातियों के लिये झण्डा खड़ा करके इस्राएल के सब निकाले हुओं को, और यहूदा के सब बिखरे हुओं को पृथ्वी की चारों दिशाओं से इकट्ठा करेगा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Psalms 68:22प्रभु ने कहा है, “मैं उन्हें बाशान से निकाल लाऊँगा, 1 मैं उनको गहरे सागर के तल से भी फेर ले आऊँगा, 1
Isaiah 11:10उस समय यिशै की जड़ देश-देश के लोगों के लिये एक झण्डा होगी; सब राज्यों के लोग उसे ढूँढ़ेंगें, और उसका विश्रामस्थान तेजोमय होगा। (रोम. 15:12)
Isaiah 27:13उस समय बड़ा नरसिंगा फूँका जाएगा, और जो अश्शूर देश में नाश हो रहे थे और जो मिस्र देश में बरबस बसाए हुए थे वे यरूशलेम में आकर पवित्र पर्वत पर यहोवा को दण्डवत् करेंगे। (मत्ती 24:31)
Isaiah 49:11मैं अपने सब पहाड़ों को मार्ग बना दूँगा, और मेरे राजमार्ग ऊँचे किए जाएँगे।
Isaiah 49:22प्रभु यहोवा यह कहता है, “देख, मैं अपना हाथ जाति-जाति के लोगों की ओर उठाऊँगा + 49:22 मैं अपना हाथ जाति-जाति के लोगों की ओर उठाऊँगा: हाथ उठाने का अर्थ है संकेत करना या किसी को बुलाना। यहाँ विचार यह है कि परमेश्वर अन्यजातियों को बुलायेगा कि वे आशीषों में सहभागी हों और मसीह को गले लगाएँ। , और देश-देश के लोगों के सामने अपना झण्डा खड़ा करूँगा; तब वे तेरे पुत्रों को अपनी गोद में लिए आएँगे, और तेरी पुत्रियों को अपने कंधे पर चढ़ाकर तेरे पास पहुँचाएगे।
Isaiah 59:19तब पश्चिम की ओर लोग यहोवा के नाम का, और पूर्व की ओर उसकी महिमा का भय मानेंगे; क्योंकि जब शत्रु महानद के समान चढ़ाई करेंगे तब यहोवा का आत्मा उसके विरुद्ध झण्डा खड़ा करेगा। (मत्ती 8:11, लूका 13:29, भज. 102:15-16, 113:3)