Isaiah 21:11
दूमा के विषय भारी वचन। सेईर में से कोई मुझे पुकार रहा है, “हे पहरुए, रात का क्या समाचार है? हे पहरुए, रात की क्या खबर है?”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 25:14मिश्मा, दूमा, मस्सा,
Genesis 32:4और उसने उन्हें यह आज्ञा दी, “मेरे प्रभु एसाव से यह कहना; कि तेरा दास + 32:4 तेरा दास: पहले किए कार्यों क्षतिपूर्ति के लिए याकूब बड़ी दीनता और आदर के साथ अपने बड़े भाई से मिलता है, जहाँ वह अपने को “तेरा दास” और एसाव को “मेरे प्रभु” कहकर सम्बोधित करता है। वह उसे अपने सम्पत्ति के बारे में बताता है ताकि उसे पता चले कि वह उससे कुछ नहीं चाहता। याकूब तुझ से यह कहता है, कि मैं लाबान के यहाँ परदेशी होकर अब तक रहा;
Deuteronomy 2:5उनसे लड़ाई न छेड़ना; क्योंकि उनके देश में से मैं तुम्हें पाँव रखने की जगह तक न दूँगा, इस कारण कि मैंने सेईर पर्वत एसावियों के अधिकार में कर दिया है + 2:5 मैंने सेईर पर्वत एसावियों के अधिकार में कर दिया है: यद्यपि एसाववंशियों को दाऊद ने जीत लिया था (2 शमू. 8:14), उन्हें देश से बाहर नहीं किया गया था परन्तु यहोशापात के राज्यकाल में उन्होंने अपनी स्वाधीनता प्राप्त कर ली थी (2 राजा. 8:20-22) । (प्रेरि. 7:5)
1 Chronicles 1:30मिश्मा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा,
Isaiah 21:6क्योंकि प्रभु ने मुझसे यह कहा है, “जाकर एक पहरुआ खड़ा कर दे, और वह जो कुछ देखे उसे बताए।
Isaiah 34:5क्योंकि मेरी तलवार आकाश में पीकर तृप्त हुई है; देखो, वह न्याय करने को एदोम पर, और जिन पर मेरा श्राप है उन पर पड़ेगी।