यशायाह 44:9
जो मूरत खोदकर बनाते हैं, वे सब के सब व्यर्थ हैं और जिन वस्तुओं में वे आनन्द ढूँढ़ते उनसे कुछ लाभ न होगा; उनके साक्षी, न तो आप कुछ देखते और न कुछ जानते हैं, इसलिए उनको लज्जित होना पड़ेगा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
10किसने देवता या निष्फल मूरत ढाली है?
Cross References
Deuteronomy 4:28और वहाँ तुम मनुष्य के बनाए हुए लकड़ी और पत्थर के देवताओं की सेवा करोगे, जो न देखते, और न सुनते, और न खाते, और न सूँघते हैं।
Judges 10:14जाओ, अपने माने हुए देवताओं की दुहाई दो; तुम्हारे संकट के समय वे ही तुम्हें छुड़ाएँ।” (यिर्म. 2:28, यशा. 10:3)
Psalms 97:7जितने खुदी हुई मूर्तियों की उपासना करते 1 और मूरतों पर फूलते हैं, वे लज्जित हों; 1 हे सब देवताओं तुम उसी को दण्डवत् करो। 1
Psalms 115:8जैसी वे हैं वैसे ही उनके बनानेवाले हैं; 1 और उन पर सब भरोसा रखनेवाले भी वैसे ही हो जाएँगे। 1
Isaiah 2:20उस दिन लोग अपनी चाँदी-सोने की मूरतों को जिन्हें उन्होंने दण्डवत् करने के लिये बनाया था, छछून्दरों और चमगादड़ों के आगे फेकेंगे,
Isaiah 41:24देखो, तुम कुछ नहीं हो + 41:24 तुम कुछ नहीं हो: यह मूर्तियों के लिए कहा गया है और कहने का अर्थ है कि वे व्यर्थ और शक्तिहीन है। वे अपने उपासकों की सहायता करने में समर्थ नहीं है।, तुम से कुछ नहीं बनता; जो कोई तुम्हें चाहता है वह घृणित है।