यशायाह 51:16
मैंने तेरे मुँह में अपने वचन डाले, और तुझे अपने हाथ की आड़ में छिपा रखा है; कि मैं आकाश को तानूँ और पृथ्वी की नींव डालूँ, और सिय्योन से कहूँ, ‘तुम मेरी प्रजा हो।’” (यिर्म. 31:33, इब्रा. 8:10) 1 परमेश्वर के रोष का अन्त
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 4:15इसलिए तू उसे ये बातें सिखाना; और मैं उसके मुख के संग और तेरे मुख के संग होकर जो कुछ तुम्हें करना होगा वह तुम को सिखाता जाऊँगा।
Deuteronomy 18:18इसलिए मैं उनके लिये उनके भाइयों के बीच में से तेरे समान एक नबी को उत्पन्न करूँगा; और अपना वचन उसके मुँह में डालूँगा; और जिस-जिस बात की मैं उसे आज्ञा दूँगा वही वह उनको कह सुनाएगा। (प्रेरि. 3:2, 7:37)
Psalms 75:3जब पृथ्वी अपने सब रहनेवालों समेत डोल रही है, 1 तब मैं ही उसके खम्भों को स्थिर करता हूँ। (सेला) 1
Isaiah 45:18क्योंकि यहोवा जो आकाश का सृजनहार है, वही परमेश्वर है; उसी ने पृथ्वी को रचा और बनाया, उसी ने उसको स्थिर भी किया; उसने उसे सुनसान रहने के लिये नहीं परन्तु बसने के लिये उसे रचा है। वही यह कहता है, “मैं यहोवा हूँ, मेरे सिवाय दूसरा और कोई नहीं है।
Isaiah 49:2उसने मेरे मुँह को चोखी तलवार के समान बनाया + 49:2 उसने मेरे मुँह को चोखी तलवार के समान बनाया: यहाँ अन्तर्निहित अर्थ है उसने स्वयं को विश्वास जनक एवं प्रभावी भाषण के योग्य बना लिया है कि उसके शब्द श्रोताओं के मन को तलवार के जैसे भेद दें। और अपने हाथ की आड़ में मुझे छिपा रखा; उसने मुझ को चमकीला तीर बनाकर अपने तरकश में गुप्त रखा;
Isaiah 50:4प्रभु यहोवा ने मुझे सीखनेवालों की जीभ दी है कि मैं थके हुए को अपने वचन के द्वारा सम्भालना जानूँ। भोर को वह नित मुझे जगाता और मेरा कान खोलता है + 50:4 मेरा कान खोलता है: कान खोलने का अर्थ है कि निर्देशनों को ग्रहण करने के लिए किसी को तैयार करना। कि मैं शिष्य के समान सुनूँ।