विलापगीत 1:9
उसकी अशुद्धता उसके वस्त्र पर है; 1 उसने अपने अन्त का स्मरण न रखा; 1 इसलिए वह भयंकर रीति से गिराई गई, 1 और कोई उसे शान्ति नहीं देता है। 1 हे यहोवा, मेरे दुःख पर दृष्टि कर, 1 क्योंकि शत्रु मेरे विरुद्ध सफल हुआ है! 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 3:7फिर यहोवा ने कहा, “मैंने अपनी प्रजा के लोग जो मिस्र में हैं उनके दुःख को निश्चय देखा है, और उनकी जो चिल्लाहट परिश्रम करानेवालों के कारण होती है उसको भी मैंने सुना है, और उनकी पीड़ा पर मैंने चित्त लगाया है;
Exodus 4:31और लोगों ने उन पर विश्वास किया; और यह सुनकर कि यहोवा ने इस्राएलियों की सुधि ली और उनके दुःखों पर दृष्टि की है, उन्होंने सिर झुकाकर दण्डवत् किया। (निर्ग. 3:15,18)
Deuteronomy 32:27परन्तु मुझे शत्रुओं की छेड़-छाड़ का डर था, 1 ऐसा न हो कि द्रोही इसको उलटा समझकर यह कहने लगें, 1 ‘हम अपने ही बाहुबल से प्रबल हुए, 1 और यह सब यहोवा से नहीं हुआ।’ 1
1 Samuel 1:11और उसने यह मन्नत मानी, “हे सेनाओं के यहोवा, यदि तू अपनी दासी के दुःख पर सचमुच दृष्टि करे, और मेरी सुधि ले, और अपनी दासी को भूल न जाए, और अपनी दासी को पुत्र दे, तो मैं उसे उसके जीवन भर के लिये यहोवा को अर्पण करूँगी, और उसके सिर पर छुरा फिरने न पाएगा।” (लूका 1:48)
2 Kings 14:26क्योंकि यहोवा ने इस्राएल का दुःख देखा कि बहुत ही कठिन है, वरन् क्या बन्दी क्या स्वाधीन कोई भी बचा न रहा, और न इस्राएल के लिये कोई सहायक था।
Psalms 25:18तू मेरे दुःख और कष्ट पर दृष्टि कर, 1 और मेरे सब पापों को क्षमा कर। 1