Luke 8:13
चट्टान पर के वे हैं, कि जब सुनते हैं, तो आनन्द से वचन को ग्रहण तो करते हैं, परन्तु जड़ न पकड़ने से वे थोड़ी देर तक विश्वास रखते हैं, और परीक्षा के समय बहक जाते हैं।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Job 19:28तो भी मुझ में तो धर्म + 19:28 धर्म सताव की बातों का का मूल पाया जाता है! 1 और तुम जो कहते हो हम इसको क्यों सताएँ! 1
Proverbs 12:3कोई मनुष्य दुष्टता के कारण स्थिर नहीं होता, 1 परन्तु धर्मियों की जड़ उखड़ने की नहीं। 1
Isaiah 58:2वे प्रतिदिन मेरे पास आते और मेरी गति जानने की इच्छा ऐसी रखते हैं मानो वे धर्मी लोग हैं जिन्होंने अपने परमेश्वर के नियमों को नहीं टाला; वे मुझसे धर्म के नियम पूछते और परमेश्वर के निकट आने से प्रसन्न होते हैं।
Hosea 6:4हे एप्रैम, मैं तुझ से क्या करूँ? हे यहूदा, मैं तुझ से क्या करूँ? तुम्हारा स्नेह तो भोर के मेघ के समान, और सवेरे उड़ जानेवाली ओस के समान है।
Mark 4:16और वैसे ही जो पत्थरीली भूमि पर बोए जाते हैं, ये वे हैं, कि जो वचन को सुनकर तुरन्त आनन्द से ग्रहण कर लेते हैं।
Luke 22:31“शमौन, हे शमौन, शैतान ने तुम लोगों को माँग लिया है कि गेहूँ के समान फटके + 22:31 गेहूँ के समान फटके: अनाज हवा में हिलाया या छलनी में फटका जाता था। ।