मत्ती 1:20
जब वह इन बातों की सोच ही में था तो परमेश्वर का स्वर्गदूत उसे स्वप्न में दिखाई देकर कहने लगा, “हे यूसुफ! दाऊद की सन्तान, तू अपनी पत्नी मरियम को अपने यहाँ ले आने से मत डर, क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा की ओर से है।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 46:3उसने कहा, “मैं परमेश्वर तेरे पिता का परमेश्वर हूँ, तू मिस्र में जाने से मत डर + 46:3 मत डर: इसका यह अर्थ है कि यह परमेश्वर की इच्छा में है कि वह मिस्र को जाए, और यह कि वहाँ वह सुरक्षित रहेगा।; क्योंकि मैं तुझ से वहाँ एक बड़ी जाति बनाऊँगा।
Judges 13:3इस स्त्री को यहोवा के दूत ने दर्शन देकर कहा, “सुन, बाँझ होने के कारण तेरे बच्चा नहीं; परन्तु अब तू गर्भवती होगी और तेरे बेटा होगा। (लूका 1:31)
1 Kings 17:13एलिय्याह ने उससे कहा, “मत डर; जाकर अपनी बात के अनुसार कर, परन्तु पहले मेरे लिये एक छोटी सी रोटी बनाकर मेरे पास ले आ, फिर इसके बाद अपने और अपने बेटे के लिये बनाना।
Job 33:15स्वप्न में, या रात को दिए हुए दर्शन में, 1 जब मनुष्य घोर निद्रा में पड़े रहते हैं, 1 या बिछौने पर सोते समय, 1
Psalms 94:19जब मेरे मन में बहुत सी चिन्ताएँ होती हैं, 1 तब हे यहोवा, तेरी दी हुई शान्ति से मुझ को सुख होता है। (2 कुरि. 1:5) 1
Psalms 143:8प्रातःकाल + 143:8 प्रातःकाल: अर्थात् अति शीघ्र, अविलम्ब, प्रातःकाल की प्रथम किरण पर ही। इसे ऐसा कर दे कि वह दिन की सर्वप्रथम बात हो। को अपनी करुणा की बात मुझे सुना, 1 क्योंकि मैंने तुझी पर भरोसा रखा है। 1 जिस मार्ग पर मुझे चलना है, वह मुझ को बता दे, 1 क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर लगाता हूँ। 1