मत्ती 18:3
और कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, यदि तुम न फिरो और बालकों के समान न बनो, तो स्वर्ग के राज्य में प्रवेश नहीं कर पाओगे।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
2इस पर उसने एक बालक को पास बुलाकर उनके बीच में खड़ा किया,
4जो कोई अपने आपको इस बालक के समान छोटा करेगा, वह स्वर्ग के राज्य में बड़ा होगा।
Cross References
Psalms 131:2निश्चय मैंने अपने मन को शान्त और चुप कर दिया है, 1 जैसे दूध छुड़ाया हुआ बच्चा अपनी माँ की गोद में रहता है, 1 वैसे ही दूध छुड़ाए हुए बच्चे के समान मेरा मन भी रहता है + 131:2 जैसे दूध छुड़ाया हुआ बच्चा अपनी माँ की गोद में रहता है, वैसे ही दूध छुड़ाए हुए बच्चे के समान मेरा मन भी रहता है: कहने का अर्थ है कि वह विनम्र है, उसने अपनी भावनाओं को शिथिल कर दिया है उसमें जो भी आकांक्षाएँ थीं उसने उन्हें दबा दिया है। । 1
Matthew 5:18क्योंकि मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जब तक आकाश और पृथ्वी टल न जाएँ, तब तक व्यवस्था से एक मात्रा या बिन्दु भी बिना पूरा हुए नहीं टलेगा।
Matthew 6:2“इसलिए जब तू दान करे, तो अपना ढिंढोरा न पिटवा, जैसे कपटी + 6:2 कपटी: ऐसा व्यक्ति जो नैतिक सद्गुण या धर्म का झूठा दिखावा करता है।, आराधनालयों और गलियों में करते हैं, ताकि लोग उनकी बड़ाई करें, मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके।
Matthew 6:16“जब तुम उपवास करो, तो कपटियों के समान तुम्हारे मुँह पर उदासी न छाई रहे, क्योंकि वे अपना मुँह बनाए रहते हैं, ताकि लोग उन्हें उपवासी जानें। मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके।
Matthew 19:14यीशु ने कहा, “बालकों को मेरे पास आने दो, और उन्हें मना न करो, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।”
Mark 4:12इसलिए कि 1 वे देखते हुए देखें और उन्हें दिखाई न पड़े 1 और सुनते हुए सुनें भी और न समझें; 1 ऐसा न हो कि वे फिरें, और क्षमा किए जाएँ।” (यशा. 6:9,10, यिर्म. 5:21) 1 बीज बोनेवाले दृष्टान्त की व्याख्या