Proverbs 7:13
तब उसने उस जवान को पकड़कर चूमा, 1 और निर्लज्जता की चेष्टा करके उससे कहा, 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
So she caught him, and kissed him, and with an impudent face said unto him,
In Context
12कभी वह सड़क में, कभी चौक में पाई जाती थी, 1 और एक-एक कोने पर वह बाट जोहती थी। 1
Cross References
Genesis 39:12तब उस स्त्री ने उसका वस्त्र पकड़कर कहा, “मेरे साथ सो,” पर वह अपना वस्त्र उसके हाथ में छोड़कर भागा, और बाहर निकल गया।
Numbers 25:6जब इस्राएलियों की सारी मण्डली मिलापवाले तम्बू के द्वार पर रो रही थी + 25:6 मिलापवाले तम्बू के द्वार पर रो रही थी: लोगों में महामारी फैल गई थी (गिनती 25:6) और परमेश्वर का भय माननेवाले और अधिक जन मिलापवाले तम्बू के द्वार पर एकत्र होकर परमेश्वर से दया की याचना कर रहे थे। , तो एक इस्राएली पुरुष मूसा और सब लोगों की आँखों के सामने एक मिद्यानी स्त्री को अपने साथ अपने भाइयों के पास ले आया।
Proverbs 9:15वह उन लोगों को जो अपने मार्गों पर सीधे-सीधे चलते हैं यह कहकर पुकारती है, 1
Isaiah 50:7क्योंकि प्रभु यहोवा मेरी सहायता करता है, इस कारण मैंने संकोच नहीं किया; वरन् अपना माथा चकमक के समान कड़ा किया क्योंकि मुझे निश्चय था कि मुझे लज्जित होना न पड़ेगा।
Ezekiel 2:6हे मनुष्य के सन्तान, तू उनसे न डरना; चाहे तुझे काँटों, ऊँटकटारों और बिच्छुओं के बीच भी रहना पड़े, तो भी उनके वचनों से न डरना; यद्यपि वे विद्रोही घराने के हैं, तो भी न तो उनके वचनों से डरना, और न उनके मुँह देखकर तेरा मन कच्चा हो।
Ezekiel 16:33सब वेश्याओं को तो रुपया मिलता है, परन्तु तूने अपने सब मित्रों को स्वयं रुपये देकर, और उनको लालच दिखाकर बुलाया है कि वे चारों ओर से आकर तुझ से व्यभिचार करें।